फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   kaithal, civic animies, news, kaithal

पंद्रह दिनों में हिंसा पीड़ितों को मुआवजा दे सरकार : कर्मबीर सैनी

Sat, 12 Mar 2016 11:55 PM IST
Updated Sat, 12 Mar 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा बचाओ संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष एवं बहुजन समाज पार्टी के नेता कर्मबीर सैनी ने कहा कि पिछले दिनों हरियाणा में हिंसा के पीड़ित लोगों को अगले 15 दिनों में पूर्ण मुआवजा दिया जाए। इस समय सरकार द्वारा जो मुआवजा दिया जा रहा है, वह नाम मात्र है।
विज्ञापन


इससे लोगों को अपने रोजगार शुरू नहीं किए जा सकेंगे। शनिवार को कलायत व कैथल में पीड़ित दुकानदारों व व्यापारियों से मुलाकात के बाद लोक निर्माण विभाग विश्रामगृह में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कर्मबीर सैनी ने कहा कि हरियाणा में इस समय हालात काफी गंभीर हैं। लोग भयभीत हैं। यदि सरकार इस व्यवस्था को नहीं संभाल सकती तो प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू कर सुरक्षा की जिम्मेवारी बीएसएफ को सौंप देनी चाहिए। प्रदेश में आरक्षण आंदोलन के दौरान उपद्रवियों ने हत्या, आगजनी व लूट खसोट कर आजादी के दौरान हिंदू-मुस्लिम दंगों से भी भयावह स्थिति पैदा कर दी।
विज्ञापन


इस पूरे प्रकरण की सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश से जांच करवाकर सरकार दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करे। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में वे दंगा प्रभावित इलाकों में गए हैं। हांसी में तो लोग पलायन कर रहे हैं। अब एक बार फिर से कई जगहों पर हालात संवेदनशील बने हुए हैं। सरकार आवश्यक उपाय करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने समाज के सभी वर्गों से अपील की कि वे आपसी भाईचारे को बनाए रखते हुए शांति कायम करें। हरियाणा संघर्ष समिति इस समय पूरे प्रदेश में प्रभावित लोगों की मदद का प्रयास कर रही है। यह राजनीति करने का समय नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि ओबीसी के 27 प्रतिशत आरक्षण से छेड़छाड़ न हो। अलग से यदि सरकार आरक्षण दे तो किसी को कोई परेशानी नहीं है। इस अवसर पर उनके साथ जोगी राम, जगदीश कश्यप, ओमप्रकाश, देशराज सरोहा, महेंद्र सिंह, दलबीर भान, सुरेंद्र सजूमा, शमशेर सिंह, ईश्वर सिंह सहित अन्य भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed