{"_id":"56e47d374f1c1b1d7b8b45a4","slug":"haryana-board-exam-cheating-hbse-exam-teaching-in-rohtak-exam-in-dark","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधेरे कमरों में परीक्षा, विद्यार्थियों के भविष्य पर घनघोर बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधेरे कमरों में परीक्षा, विद्यार्थियों के भविष्य पर घनघोर बादल
ब्यूरो/अमर उजाला,रोहतक
Updated Sun, 13 Mar 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
अंधेरे में परीक्षा देते छात्र
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में शनिवार को हालात थोड़े काबू में रहे। पर, मौसम के चलते परीक्षा हाल में बिजली की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने की वजह से विद्यार्थी अंधेरे कमरों में पेपर देने को मजबूर हुए। हालांकि ऐच्छिक विषयों में विद्यार्थियों की संख्या कम होने के चलते अधिकतर परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्वक परीक्षा हुई और नकल का एक भी केस नहीं बना। वहीं, कलानौर के जेकेएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दूसरे की जगह पेपर दे रहा युवक पकड़ा गया।
शनिवार को 10वीं की फिजिकल एंड हेल्थ एजुकेशन और 12वीं की मिलिट्री साइंस, एग्रीकल्चर और डांस की परीक्षा हुई। री-अपीयर वाले केंद्रों पर विद्यार्थियों की संख्या आठ से 10 के बीच रही। वहीं, कुछ केंद्रों पर रेगुलर विद्यार्थियों की संख्या 150 से 200 के बीच में रही। शाम की पाली में 12वीं के 52 केंद्रों में से सिर्फ तीन में ही परीक्षा हुई और उसमें भी केवल तीन विद्यार्थी ही बैठे।
भिवानी रोड स्कूल में पहुंची बोर्ड की फ्लाइंग
भिवानी रोड स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सुबह की पाली में करीब आठ विद्यार्थियों ने ही परीक्षा दी। दोपहर करीब 12 बजे, भिवानी बोर्ड की विशेष फ्लाइंग केंद्र पर पहुंची। टीम ने पूरे केंद्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
बादलों ने घेरा, बिजली की दे गई दगा
गौड़ स्कूल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और गोहाना अड्डा स्थित पीटी हाईस्कूल में मौसम खराब होने के चलते कमरों में अंधेरा रहा। कमरों में बिजली की पूरी व्यवस्था नहीं थी तो विद्यार्थियों को पेपर करने में काफी दिक्कतों का सामना पड़ा। पीटी हाईस्कूल में 10वीं के कुल 145 विद्यार्थियों में से नौ अनुपस्थित रहे। सेंटर सुपरिंटेंडेंट जगदीप मिगलानी ने बताया कि प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं के दौरान सांपला के सेंटर को तोड़कर इस स्कूल में लाया गया था।
न्यू जनता कॉलोनी का युवक पहुंचा कलानौर, दूसरे का दे रहा था पेपर
कलानौर के जेकेएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 11 मार्च को शाम की पाली में 12वीं की हिंदी का पेपर था। परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों के जब हस्ताक्षर लिए गए तो एक फर्जी छात्र परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। सेंटर सुपरिंटेंडेंट दलबीर सिंह ने बताया कि प्रवेश की जगह उमेश गुप्ता परीक्षा दे रहा था।
जब फोटो और हस्ताक्षर मैच नहीं हुए तो मामला सामने आया। उन्होंने तुरंत केंद्र पर मौजूद पुलिस कर्मियों को आवाज दी, पर किसी ने उनकी आवाज नहीं सुनी। उन्होंने 100 नंबर पर कंट्रोल रूम में सूचना दी। पुलिस तुरंत केंद्र पर आई और उमेश को पकड़कर ले गई। वह न्यू जनता कॉलोनी का रहने वाला है।