फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   FIR longh on ambulance driver

एम्बुलेंस में लाद रखी थी सवारियां, चालक गिरफ्तार, केस दर्ज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 04:07 PM IST
विज्ञापन
FIR longh on ambulance driver
जरूरत मंदों को राशन बांटते पुलिस कर्मी। - फोटो : AMAR UJALA
अमर उजाला बयूरो रोहतक।
विज्ञापन
लॉकडाउन के तहत जारी किए गए दिशा-निर्देशों को सख्ती से लागू करने में रोहतक पुलिस निरंतर प्रयास कर रही है। रोहतक पुलिस ने लॉकडाउन के तहत जारी किए गए आदेशों की अवेहलना करने पर 6 मामलें दर्ज किए है। जिसमें 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अतिरिक्त पुलिस ने प्रभावी रुप से नाकाबन्दी व गश्त करते हे 81 वाहनों के चालान किए है व 21 वाहनों को जब्त भी किया गया है। लॉकडाउन के दौरान रोहतक पुलिस द्वारा 2160 वाहनों के चालान किए जा चुके हैं। 339 वाहनों को जब्त किया गया है। इसके अलावा पुलिस ने प्रशासन व सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर झुग्गी-झोपड़ी, आश्रय गृहों व जरूरतमंद लोगो को करीब 20 हजार से ज्यादा खाने के पैकेट वितरित किए है। इसके अलावा परिवारों को राशन भी उपलब्ध कराया गया है। पुलिस ने झुग्गी झोपड़ी में रह रहे बच्चों को फल भी वितरित किए है। रोहतक पुलिस, जिला प्रशासन व सामाजिक संस्थाएं जरूरतमंद लोगो की हर संभव मद्द कर रही है।
विज्ञापन
-मुख्य सिपाही दीनबन्धू के नेतृत्व में पुलिस टीम सहित गश्त में मौजूद था। सूचना मिली कि एक एंबुलेंस चालक एंबुलेंस में मरीजों के बजाए पैसे कमाने के चक्कर में सवारियों को लेकर जा रहा है। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर अशोका चौक पर नाकाबन्दी करते हुए एंबुलेंस को काबू किया। पुछताछ पर चालक की पहचान दीपक निवासी बलम के रूप मे हुई है। चालक के खिलाफ धारा 188, 270 के तहत थाना आर्यनगर में केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
- व्हाट्सअप पर एक मैसेज वायरल हुआ कि रोहतक डीसी ने दिये नये आदेश अगर व्यक्ति ताश खेलते मिलते हैं तो प्रत्येक व्यक्ति को 1000 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा और जो व्यक्ति उनके पास बैठ कर देखता मिलता हैं तो उसको 2000 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा और जिस मकान में खेलते मिलते हैं उसके मालिक को 5000 रूपए का जुर्माना लगाया जाएगा। अगर किसी निजी जगहों पर या किसी सरकारी जगहों पर खेलते मिलते हैं तो सरपंच को 10000 रूपए का जुर्माना लगाया जाएगा और खेलने वालों को धारा 144 का उल्लघंन करने के कारण 3 महीने की सजा हो सकती हैं। मैसेज के बारे में जांच की गई तो मैसेज फर्जी निकला। किसी व्यक्ति द्वारा अफवाह फैलाने के लिए मैसेज वायरल किया गया है। पुलिस ने धारा 188,505 के तहत थाना सिविल लाईन में केस दर्ज जांच शुरु कर दी है।
मुख्य सिपाही अनिल कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त में मौजूद थी। सूचना मिली कि गांव बल्लम माडौदी सड़क पर खेतों में बनें कमरे की पीछे गेहूं के खेत में अवैध रुप से शराब बेचने के लिए शराब पेटी रखी है। पुलिस टीम ने तुरंत छापेमारी करते हुए मौके से एक युवक को काबू किया। पुछताछ पर युवक की पहचान अशोक निवासी गांव किनौर जिला कनौज (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। गेहूं के खेत से अलग-2 मार्कों की भारी मात्रा में शराब बरामद हुई है। चैक करने पर 422 बोतल शराब अंग्रेजी, 96 बोतल देशी व 36 बोतल बीयर बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ धारा 188,269,270, आबकारी अधिनियम व आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत थाना कलानौर में केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। - मुख्य सिपाही निकू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने झज्जर रोड से एक युवक को अवैध शराब सहित काबू किया है। पुछताछ पर युवक की पहचान आकाश निवासी रेलवे रोड के रुप में हुई है। युवक के पास से 12 बोतल शराब अंग्रेजी बरामद हुई है। युवक के खिलाफ धारा 188 व आबकारी अधिनियम के तहत थाना आर्यनगर में केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। - पुलिसकर्मी कुलदीप के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए पाया कि गांव भगवतीपुर में स्थित ठेका शराब देशी व अंग्रेजी खुला हुआ है। ठेका के अन्दर व साथ लगते खेत में शराब की पेटी रखी हुई मिली। मौके से दो युवकों को काबू किया। जिनकी पहचान सन्नी निवासी गांव भगवतीपुर व मोनु निवासी गांव गतोली के रुप मे हुई है। मौके से अलग-2 मार्को की कुल 900 बोतल शराब देशी व 24 बोतल बीयर बरामद हुई है। दोनों युवकों के खिलाफ धारा 188,269,270 आबकारी अधिनियम व आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत थाना लाखनमाजरा में केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।
- मुख्य सिपाही रोहताश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गश्त के दौरान मदीना रोड अजायब से एक कार को रोककर चैक किया। कार सवार युवकों की पहचान देवेन्द्र व प्रदीप निवासीगण गांव खरेंटी के रुप में हुई है। तलाशी लेने पर कार से 54 बोतल शराब अंग्रेजी बरामद हुई है। आरोपियों के खिलाफ धारा 188, 34, आबकारी अधिनियम व आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत थाना महम में केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed