फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   ITI student murder, police reached near criminal, student murder in rohtak

समझौते पर नहीं माने आरोपी, छात्र को उतार दिया मौत के घाट

Sat, 05 Mar 2016 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला,रोहतक Updated Sat, 05 Mar 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
ITI student murder, police reached near criminal, student murder in rohtak
खून - फोटो : file photo
लाढ़ौत रोड पर आईटीआई छात्र की हत्या के मामले में खुलासा हो गया है। मृतक छात्र और कुछ युवकों के बीच हुए झगड़े का समझौता शिवाजी कॉलानी थाने में हुआ था। मगर आरोपियों ने समझौते को दरकिनार करते हुए कृष्ण को मौत के घाट उतार दिया। इस संबंध में अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने अमृत कॉलोनी निवासी प्रियांकल को नामजद करते हुए तीन अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करेगी। मामले में पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। पुलिस आज मामले का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों की मानें तो 18 फरवरी को मृतक कृष्ण कुमार का प्रियांकल के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इस पर प्रियांकल ने अपने साथियों के साथ मिलकर सुखपुरा चौक पर कृष्ण कुमार के साथ मारपीट की थी। झगड़े की शिकायत मृतक के पिता महेंद्र ने शिवाजी कॉलोनी में दी थी। शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में बुलाकर समझौता करा दिया था। इसके बाद दोनों के बीच विवाद कुछ हद तक शांत हो गया। लेकिन आरोपी ने रंजिश के चलते कृष्ण कुमार पर गोलियां चलाईं और मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन


हालांकि असली सच्चाई तो आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही सामने आएगी। बता दें कि झज्जर जिले के गांव खरड़ निवासी आईटीआई छात्र कृष्ण कुमार की चार युवकों ने हत्या कर दी थी। आरोपियों ने लाढ़ौत रोड पर वारदात को अंजाम दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जबरन करवाया फैसला
मामले में महेंद्र का कहना है कि जब उन्होंने कृष्ण के साथ मारपीट की सूचना शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस को दी तो पुलिस ने उस पर फैसले का दबाव बनाया। यदि पुलिस उस समय कार्रवाई कर देती तो शायद उसके बेटे के साथ यह वारदात न होती। पुलिस ने जबरन फैसला कराया। उसके बाद भी आरोपी उन्हें धमकी देते रहे। अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी बालकिशन ने बताया कि अभी तक आरोपियों के बारे में सूचना नहीं मिली है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed