फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   रेवाड़ी ब्रेकिंग---- सीआईए ने पकड़ी 70 लाख की हेरोइन, क्रेटा गाड़ी सवार दबोचा

रेवाड़ी ब्रेकिंग---- सीआईए ने पकड़ी 70 लाख की हेरोइन, क्रेटा गाड़ी सवार दबोचा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:51 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी ब्रेकिंग----
विज्ञापन
सीआईए ने पकड़ी 70 लाख की हेरोइन, क्रेटा गाड़ी सवार दबोचा -पाउच बनाकर करता था आपूर्ति, एनएच 71 पर धराया -आज कोर्ट में पेश कर उसे रिमांड पर लिया जाएगा रेवाड़ी। क्रेटा गाड़ी में सवार होकर हेरोइन की आपूर्ति करने निकले एक शख्स को सीआईए की टीम ने एनएच 71 पर दबोच कर उसके कब्जे से करीब 70 लाख रुपये की हेरोइन बरामद की है। पुलिस उसको आज अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी और उससे पूछताछ कर तह तक जाएगी। संभावना है कि रिमांड पर लेकर पूछताछ होगी तो बड़े मामले का खुलासा होगा। और भी लोग गिरफ्त में आएंगे। पुलिस ने क्रेटा गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया है। इस बाबत मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सीआईए को जानकारी मिली की हजारीवास स्थित यादव नगर में रहने वाला अविनाश उर्फ रिंकू हेरोइन सप्लाई का काम करता है। मंगलवार की देर शाम पता चला कि वह सफेद रंग की क्रेटा गाड़ी में हेरोइन लेकर रेवाड़ी-रोहतक हाइवे एनएच-71 पर स्थित रामदेव ढाबा के पास सप्लाई देने जा रहा है। जानकारी मिलते ही सीआईए ने रामदेव होटल के आसपास घेराबंदी की। कुछ देर बाद आरोपी अविनाश क्रेटा गाड़ी में सवार होकर वहां पहुंचा। पुलिस ने तुरंत उसे पकड़ने की कोशिश की। इस बीच अविनाश गाड़ी स्ट्राट कर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने चारों तरफ से घेर लिया और फिर उसे हिरासत में लिया।
विज्ञापन
सीआईए ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर जिला बागवानी विकास अधिकारी रूप सिंह को भी बुला लिया। गाड़ी की तलाश ली गई तो उसके डेसबोर्ड में एक पाऊच मिला। सीआईए ने उसे खोलकर देखा तो उसमें हेरोइन थी। सीआईए ने उसका वजन कराया तो वह 145 ग्राम निकली। सीआईए सूत्रों के अनुसार पकड़ी गई हेरोइन की कीमत मार्केट में करीब 70 लाख रुपए है। पुलिस अविनाश से पूछताछ कर रही है, जिससे इस मामले में और भी खुलासा किया जा सके। बुधवार को उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस ने उसकी क्रेटा गाड़ी को भी अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed