{"_id":"6204b88770990347be058d78","slug":"rewari1644476551","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी ब्रेकिंगः\nबस ने मारी पिकअप में टक्करः नारनौल के10 क्रिकेट खिलाड़ी घायल","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
रेवाड़ी ब्रेकिंगः बस ने मारी पिकअप में टक्करः नारनौल के10 क्रिकेट खिलाड़ी घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी ब्रेकिंगः
विज्ञापन
बस ने मारी पिकअप में टक्करः नारनौल के10 क्रिकेट खिलाड़ी घायल
- चालक की हालत गंभीर, रोहतक पीजीआई भेजा गया
- बाकी घायलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया है
रेवाड़ी। नारनौल के क्रिकेट खिलाड़ियों को लेकर रेवाड़ी आ रही पिकअप को बस ने ओवरटेक करते हुए टक्कर मार दी। इससे पिकअप पलट गयी। पिकअप में सवार नौ क्रिकेट खिलाड़ी और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को यहां पर ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। चालक की हालत गंभीर होने के कारण उसको रोहतक पीजीआई भेजा गया है। हादसा सुबह के वक्त हुआ। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त सूचना के अनुसार, नारनौल के कृष्णा कॉलेज की क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रोहित, पंकज, प्रदीप, पवन कुमार, राहुल, सुशील, सुनील, अजय एक पिकअप में सवार होकर रेवाड़ी के केएलपी कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए निकले थे। गाड़ी को दीपक नाम का चालक चला रहा था। बताते हैं जब पिकअल नारनौल रोड पर पाली फाटक के पास पहुंची तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक बस ने पिकअप को ओवरटेक करते समय टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पिकअप पलट गई और उसमें सवार सभी छात्र घायल हो गए। यह देखकर पीछे से आ रही रोडवेज बस के चालक ने तुरंत बस रोकी और सवारियों की मदद से बचाव अभियान चलाया। रोडवेज बस चालक ने सभी घायलों को पिकअप से निकालकर बस से ही तुरंत ही रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां चालक दीपक की हालत गंभीर होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार देकर रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। बाकी घायलों का ट्रॉमा सेंटर में उपचार चल रहा है। वहीं सूचना के बाद कुंड चौकी पुलिस ट्रॉमा सेंटर पहुंची और घायलों के बयान दर्ज किए।
--------------------
विज्ञापन