{"_id":"61e7dbccd9ff185543681972","slug":"rewari1642585036","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोमैटो कर्मी हत्याकांड का खुलासाः दो गिरफ्तार,","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
जोमैटो कर्मी हत्याकांड का खुलासाः दो गिरफ्तार,
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। जोमैटो कर्मी हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से देसी पिस्टल व तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने कबूला कि स्मैक पीने के लिए वह कर्मी से पैसे छीन रहे थे। जब उसने इसका विरोध किया तो उन्होंने उसे गोली मार दी और सात हजार रुपये, मोबाइल लूट कर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
बता दें, 16 जनवरी की रात पलवल के गांव हुड़िथल निवासी 30 वर्षीय महेन्द्र सिंह सेक्टर-19 स्थित अंसल टाउन शिप में खाना डिलीवरी करने गया था। तभी उसका पीछा कर रहे बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे रोका और छीना झपटी शुरू कर दी। विरोध करने पर बदमाशों ने उसके पेट में गोली मार दी। उसकी मौत दिल्ली के सफदरगंज में हो गयी थी। वह पिछले 3 माह से अपनी बहन के घर दुर्गा कॉलोनी रेवाड़ी में रह रहा था और जोमैटो कंपनी में बतौर डिलिवरी ब्वॉय कार्यरत था।
इस बाबत पुलिस ने बताया कि भाड़ावास गेट चौकी पुलिस को सूचना मिली थी कि अग्रसेन चौक पर सुभाष पार्क के पास दो बदमाश हथियार लेकर खड़े हैं। सूचना मिलते ही ईएएसआई इन्द्रजीत की टीम ने तुरंत मौके पर रेड की और दोनों बदमाशों को काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान शहर के सरस्वती विहार हाल निवासी गढ़ी बोलनी रोड स्थित बीपीएल फ्लैट ए-13 ईडन गार्डन में रहने वाले कृष्ण उर्फ डैनी पुत्र मोहर सिंह व शहर की सती कॉलोनी में रहने वाले लियोन उर्फ लिटिल पुत्र विकास के रूप में हुई। पुलिस ने उनके पास से 1 देसी पिस्टल व 3 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज करके सख्ती से पूछताछ की तो दोनों ने महेन्द्र सिंह की हत्या का राज खोल दिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, आरोपी उस वक्त जोमैटो डिलिवरी ब्वॉय महेन्द्र सिंह के पीछे लगे हुए थे। अंसल के गेट पर सुनसान जगह देखकर उसे रोककर छीना झपटी शुरू कर दी। महेन्द्र ने विरोध किया तो उसे गोली मार दी गई। बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि दोनों ने पहले से स्मैक पी रखी थी और अधिक स्मैक पीने के लिए उनके पास पैसे खत्म हो गए थे। जिसके लिए महेन्द्र सिंह से पैसे छीने और विरोध करने पर गोली मार दी। मॉडल टाउन थाना पुलिस बुधवार को दोनों को कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन