फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   बावल व कोसली सब डिवीजन में लगाए जाऐंगे 10 नए फीडर

बावल व कोसली सब डिवीजन में लगाए जाऐंगे 10 नए फीडर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। ग्रामीणों को ट्रिपिंग व कम वोल्टेज की समस्या से राहत दिलाने के लिए बावल व कोसली सब डिवीजन में पुराने फीडरों के समानांतर 10 नए फीडर लगाए जाएंगे। बिजली निगम की ओर से लोड बांटने के लिए नए फीडर तैयार होने पर पुराने फीडरों पर चल रहे 55 गांवों में से 25 को नए पर शिफ्ट कर दिया जाएगा। बिजली निगम के पास घरेलू और कृषि कनेक्शनों के लिए अलग-अलग फीडर है। जहां घरेलू फीडरों पर 24 घंटे बिजली दी जा रही है, वहीं कृषि फीडरों पर निगम की ओर से आठ घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है। अब नए फीडर तैयार होने से किसानों को इन समस्याओं से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
----------- यहां पर तैयार होंगे नए फीडर बिजली निगम की ओर से पुराने फीडरों के समानांतर 11केवी रणसी माजरी एपी फीडर, बादौज एपी फीडर, बिशनपुर एपी फीडर, पीथड़ावास एपी फीडर, बोहका एपी फीडर, बंगड़वा एपी फीडर, सुलखा एपी फीडर, नंगला एपी फीडर, बहाला एपी फीडर और टीपी-9 अर्बन नए फीडर तैयार किए जाएंगे। इन फीडरों पर रणसी माजरी, पावटी, अलावलपुर, खिजुरी, बादौज, बिशनपुर, रायपुर, अलालपुर, धामलावास, टींट, पीथड़ावास, नांगल जमालपुर, बोहतवास, माखरिया, चिमनावास, जैतड़ावास, खरखड़ी, सुलखा, बालावास जाट, मामड़िया ठेठर, मामड़िया अहीर, मामड़िया आसमपुर, नांधा, बहाला, नयागांव जांटों वाला, गढ़ी, टीपी-नौ और झज्जर रोड को शिफ्ट किया जाएगा। इन गांव के नए फीडरों पर शिफ्ट होने के बाद पुराने फीडर पर ओवरलोडिग की समस्या खत्म हो जाएगी तथा सभी गांवों को सुचारू रुपये से बिजली मिलेगी।
विज्ञापन
--------- विभाग की ओर से फीडर पर काम किया जा रहा है। कुछ फीडरों का कार्य पूरा हो भी चुका है। खेतों फसलों के कारण काम थोड़ा धीमा हुआ है। बाकी फीडरों का कार्य भी जल्द पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
- एमएल रोहिल्ला, अधीक्षण अभियंता बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed