{"_id":"61e57d07d0db1d252f10ae6b","slug":"rewari1642429703","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में एक दिन में सबसे ज्यादा 278 मरीजों की हुई पुष्टि","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
जिले में एक दिन में सबसे ज्यादा 278 मरीजों की हुई पुष्टि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। सोमवार को जिले में कुल 278 लोग संक्रमित मिले। पिछले दो दिनों में कोरोना संक्रमितों की सुख्या 430 हो चुकी है। जबकि रेवाड़ी में सबसे ज्यादा 164 केस सामने आए है। जिले में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 598 हो चुकी है। वहीं दूसरी ओर से सोमवार को 1659 सैंपल लिए गए । तेजी से संक्रमण फैलने के बावजूद लोग बेखोफ घूम रहे है । वहीं सोमवार को 122 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। जिले में मिले कोरोना संक्रमितों को होम आइसोलेट रखा गया है।
विज्ञापन
जिले में रिकवरी रेड 96 प्रतिशत पहुंची
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ने से रिकवरी रेट 96 प्रतिशत पर पहुंच गई है। वहीं पॉजिटिविटी रेट 3.85 प्रतिशत है। वहीं सोमवार को 278 कोरोना संक्रमितों में से 164 रेवाड़ी अर्बन, बावल में 21, मीरपुर में 27, नाहड़ में 22, गुरावड़ा में 21, खोल में 23 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। वहीं जिले में अब तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से 5 लाख 54 हजार 274 सैंपल लिए जा चुके है। वहीं अब तक 21 हजार 375 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हो चुकी है। जिनमें 20 हजार 519 मरीजों ने कोरोना को मात दी वहीं कोरोना संक्रमण के कारण जिले में अब तक 258 मरीजों की मृत्यु हुई है। चिकित्सकों के अनुसार आरटी-पीसीआर टेस्ट से ही इस बात की पुष्टि हो सकती है कि व्यक्ति को संक्रमण है या नहीं। लेकिन इस टेस्ट से यह पता नहीं लगाया जा सकता कि रोगी को कोरोना वायरस का कौन सा वैरिएंट है। इसका पता लगाने के लिए जीनोम सीक्वेंसिग स्टडी करनी आवश्यक है।
विज्ञापन