फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड शुरू, तापमान पहुंचा 3.5 डिग्री

कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड शुरू, तापमान पहुंचा 3.5 डिग्री

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 06:42 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। बारिश के बाद गलनभरी हवाओं के चलने के कारण कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। धूप के बावजूद ठंड में कमी नहीं आयी है। मंगलवार को कोहरे ने भी अपना रूप दिखाया। सुबह दस बजे तक भी शहर के बाहरी इलाकों से लेकर शहर में तक कोहरा छाया रहा। खास कर वाहन चालकों की स्पीड पर भी ब्रेक लगा। वाहन धीमी गति से चल रहे थे। मौसम विभाग के अनुसार 14 जनवरी तक ठंड का पूरा असर रहेगा। यानि ठंड से राहत मिलने वाली नहीं है। 14 तारीख तक कोहरा भी अपना रूप दिखायेगा। मंगलवार को न्यूनतम तापमान लुढ़कर सीधे 3.5 डिग्री पर पहुंच गया।
विज्ञापन
न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई है। बारिश और अब कोहरा खेतों में खड़ी किसानों की गेहूं और सरसों की फसल के लिए काफी फायदेमंद है। मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो तापमान भी जमावबिंदु पर पहुंच सकता हैं। 2 दिन पहले न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मंगलवार को न्यूनतम तापमान लुढ़कर सीधे 3.5 डिग्री पर पहुंच गया। मंगलवार भोर से ही सड़कों पर घना कोहरा दिखाई दिया। उसके बाद तेज हवाएं चलने के कारण कोहरा छंट गया, लेकिन 7 बजे के बाद फिर से सड़कों पर कोहरा छा गया। सुबह 10 बजे तक कोहरे के कारण दृश्यता 10 मीटर से भी कम रही। वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। कोहरे का असर रेल और बस सेवा पर भी पड़ा। रेवाड़ी के रास्ते चलने वाली लंबी दूरी की कई ट्रेनें मंगलवार को 1 से 2 घंटे की देरी से पहुंची जबकि सुबह के समय चलने वाली बसों पर भी इसका असर दिखाई दिया।
विज्ञापन
शनिवार और रविवार को रेवाड़ी में अच्छी बारिश हुई। बारिश के बाद सोमवार को मौसम बिल्कुल साफ बना रहा, लेकिन शीतलहर के प्रकोप से तापमान में गिरावट हुई। इस सीजन में अभी तक 20 दिसंबर को ही एक बार तापमान माइनस 1 डिग्री पर पहुंचा था। उसके बाद से लगातार मौसम साफ बना रहा। बीच में एक-दो दिन हल्का कोहरा छाया रहा, लेकिन सीजन का सबसे घना कोहरा मंगलवार को दिखाई दिया। कड़ाके की ठंड के कारण लोग सुबह से ही अलाव के सहारे बैठे रहे। अगले 14 जनवरी तक भी कोहरा रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। घने कोहरे के कारण जिला प्रशासन ने भी वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। साथ ही ठंड से बचाव को लेकर बेसहारा लोगों के लिए 4 स्थानों पर रैन बसेरे भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed