{"_id":"61dc44ddbcb77750a47d9651","slug":"rewari1641825501","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूनतम तापमान में गिरावट, शीतलहर ने बढ़ाई ठंड","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
न्यूनतम तापमान में गिरावट, शीतलहर ने बढ़ाई ठंड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी का असर उतर भारत के मैदानी इलाकों की तरह जिले में भी दिखाई दे रहा है। इसके साथ-साथ पिछले तीन दिन बारिश के बाद ठंड का प्रकोप और भी बढ़ गया है। सोमवार को दिनभर शीतलहर चलने का दौरा जारी रहा। वहीं दिन के समय खिली धूप नहीं लोगों को ठंड से थोड़ी राहत दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के रविवार को न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं सोमवार को जिले में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट देखी गई। जिले में न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री गिरावट के साथ 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले तीन चार दिनों से बदले मौसम व ठंड बढ़ने का असर जिले के सामान्य जनजीवन पर नजर आने लगा है। आम लोगों का सामान्य दिनचर्या देरी से शुरू हो रही है और शाम होते-होते वे जल्द घरों की ओर जाने की जल्दी में होते हैं। बाजारों में गर्म वस्त्रों की बिक्री बढ़ी दिखाई देने लगी है। घरों से बाहर निकलते समय लोग सर्दी से बचने के लिए स्वेटर, जर्सी, जैकेट, टोप इत्यादि पहने नजर आने लगे है। बदले मौसम के साथ गर्म पेय व खाद्य पदार्थो की मांग बढ़ गई है।
कृषि वैज्ञानिक डॉ. जोगेंद्र सिंह ने कहा कि पिछले तीन तीनों में हुई वर्षा किसानों के लिए लाभदायक सिद्ध होगी। यह वर्षा गेहूं व सरसों के लिए बहुत फायदेमंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन