सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत जिले के सभी ढाई सौ डिपो पर राशन मिलना शुरू हो गया है। लेकिन वहीं दूसरी ओर खराब अनाज मिलने की शिकायतें भी आने लगी हैं। जैसे ही बुधवार को डिपो पर अनाज व अन्य राशन पहुंचा दो लोग तुरंत राशन लेने के लिए डिपो पर पहुंचने लगे। खराब अनाज की बोरी देखकर लोगों ने रोष जताया, वहीं इसकी शिकायत डीसी व खाद आपूर्ति विभाग के अधिकारी को भी की गई है।
शहर के मोहल्ला गुलाबी बाग में पूर्व पार्षद सहित अन्य लोगों ने शिकायत कर विरोध दर्ज किया ।इसके अलावा कुछ अन्य गांव में भी खराब राशन मिलने की शिकायतें आ रही हैं। वहीं डीएफएससी अशोक रावत का कहना है कि जहां पर खराब अनाज पहुंचे उसको बदल कर दूसरा दर्शन दिया जाएगा लोगों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।