{"_id":"56e0736b4f1c1b8e5c8b4569","slug":"cash-and-jewelery-stolen-from-three-homes-in-rewari","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन घरों से नकदी और जेवर चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन घरों से नकदी और जेवर चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Thu, 10 Mar 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
चोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बावल। बावल थाना क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने एक ही गांव कालड़ावास में तीन घरों को निशाना बनाते हुए नकदी और जेवरात समेत लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
अशोक, बिजेंद्र और दिनेश गांव कालड़ावास के रहने वाले हैं। देर रात बिजेंद्र के घर दाखिल हुए चोरों ने मंगल सूत्र, एक चांदी का पैंडल, दो जोड़ी कड़े, एक छेलकड़ा, एक चांदी की चेन व एक नेवड़ी के अलावा दस हजार रुपये की नकदी चुरा ली। वहीं अशोक के घर दाखिल हुए चोरों ने 2 मंगलसूत्र, 2 सोने की चेन, 2 अंगूठी, 2 पाजेब के अलावा 1 लाख रुपये नकदी चोरी कर ली। जबकि दिनेश के घर से एक मंगलसूत्र, एक सोने की चेन, एक जोड़ी पाजेब, एक अंगूठी व सात हजार रुपये उड़ा लिए।
बाहर से लगाई कुंडी, फिर कपड़े से बांधा
चोरों ने तीनों ही घरों के अंदर सो रहे सदस्यों के कमरे की कुंडी बाहर से लगा दी। यही नहीं हत्थों को कपड़ों की सहायता से भी बाहर से बांध दिया। इससे किसी तरह की हलचल होने की भनक मिलने के बावजूद कोई बाहर आकर विरोध न कर सके।
विज्ञापन
मामले की जांच की जा रही है। चोरों को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।
-नरेंद्र सिंह, एसएचओ, बावल थाना