फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   chairperson sheet Disengaged due to parshad is not come

खींचतान में खाली रह गई चेयरपर्सन की कुर्सी

Mon, 07 Mar 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Mon, 07 Mar 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
chairperson sheet Disengaged due to parshad is not come
जिला परिषद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
भाजपा संगठन और भाजपा के वरिष्ठ नेता केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के बीच फंसी चेयरपर्सन की कुर्सी पर रविवार को कोई नहीं बैठ पाया। जिला प्रशासन की जिला परिषद कार्यालय में चेयरपर्सन और वाइस चेयरमैन चुनाव के लिए पूरी तैयारी की हुई थी लेकिन एक भी पार्षद नहीं पहुंचा। इस वजह से चेयरपर्सन व वाइस चेयरपर्सन का चुनाव नहीं हो पाया। भाजपा ने दावा किया था कि चेयरपर्सन भाजपा की ही बनेगी और 15 पार्षद उनके पक्ष में है। वहीं पहली ही मीटिंग में एक भी पार्षद के नहीं पहुंचना यह भी साबित करता है कि पार्टी के पास कोरम पूरा करने के लायक भी पार्षद नहीं है। जैसा कि अमर उजाला ने रविवार के अंक में खुलासा भी किया। प्रशासन की ओर से अब नई तारीख का ऐलान किया जाएगा। दूसरी मीटिंग में कोरम की जरूरत नहीं है, लेकिन छह पार्षदों की उपस्थिति अनिवार्य है। क्योंकि यदि चेयरपर्सन के लिए एक नाम आता है तो एक प्रस्तावक और एक अनुमोदक जरूरी है। इसी प्रकार वाइस चेयरमैन के लिए भी यही नियम है। ऐसे में दूसरी बैठक में छह पार्षदों के पहुंचने पर भी चेयरपर्सन का चुनाव हो जाएगा।
विज्ञापन


डेढ़ घंटे बैठे रहे अधिकारी
सुबह ठीक 10 बजे प्रशासनिक अधिकारी जिला परिषद कार्यालय में पहुंच गए और सभी तैयारियां पूरी कर ली गई। करीब सवा ग्यारह बजे आरओ एवं एडीसी भी पहुंची। एहतियात के तौर पर कोसली डीएपी वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व के पुलिस बल भी तैनात किया गया लेकिन एक भी पार्षद नहीं पहुंचा। बाद में 11.30 बजे मीटिंग स्थगित करने की घोषणा कर दी।
विज्ञापन


दोबारा तारीख होगी तय
एडीसी डॉ प्रियंका सोनी ने कहा कि मीटिंग में कोई पार्षद नहीं पहुंचा। इसलिए स्थगित करनी पड़ी। मीटिंग संचालन के लिए कोरम पूरा करने को 18 में से 12 पार्षदों की जरूरत थी, लेकिन पार्षद नहीं आए। नई तारीख की घोषणा उच्चाधिकारियों द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed