{"_id":"61e2adb24f368f11f805ce45","slug":"panipat1642245554","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुख्यात गैंगस्टर नीरज बवाना गैंग के गुर्गे ने आढ़ती से मांगी 25 लाख की रंगदारी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
कुख्यात गैंगस्टर नीरज बवाना गैंग के गुर्गे ने आढ़ती से मांगी 25 लाख की रंगदारी
विज्ञापन
आढ़ती संदीप दहिया
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत में दिल्ली के कुख्यात गैंगस्टर नीरज बवाना गैंग के गुर्गे लगातार पानीपत के लोगों से रंगदारी मांग रहे हैं। पिछले 4 दिन में पानीपत के अंदर रंगदारी मांगने का तीसरा बड़ा मामला सामने आया है, इस बार आरोपियों ने अनाज मंडी के आढ़ती से 25 लाख रुपए की रंगदारी मांगी है। आढ़ती ने उपरोक्त मामले की शिकायत चांदनी बाग थाना पुलिस को दी है।
विज्ञापन
चांदनी बाग थाना पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर 25 निवासी संदीप दहिया ने बताया कि उसकी अनाज मंडी में आढ़ती की दुकान है। वह शुक्रवार दोपहर को टीडीआई स्थित अपने प्लाट पर निजी काम से गया था। इस बीच उसके पास दो बार दोपहर 1.24 और 1.26 पर एक नंबर से कॉल आई। दोनों ही बार उसकी एक 1 मिनट तक बात हुई। बदमाश ने धमकी दी कि 25 लाख रुपए तैयार रखना, नहीं तो गोली मार दूंगा। उसने बदमाश की पहचान पूछे तो बदमाश बोला मैं नीरज बवाना गैंग से बोल रहा हूं। उपरोक्त धमकी के बाद से पूरे परिवार में दहशत का माहौल है उन्होंने बदमाश के खिलाफ चांदनी बाग थाना पुलिस को शिकायत दी है और अपनी व अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है।
ट्रूकॉलर से की थी बदमाश ने कॉलिंग -
आढ़ती संदीप दहिया ने बताया कि बदमाश ने उसे ट्रूकॉलर से कॉलिंग की थी। बदमाश हरियाणवी भाषा में बात कर रहा था। उसने रिकॉर्डिंग करने का प्रयास किया, लेकिन आईफोन होने की वजह से वह रिकॉर्डिंग नहीं कर पाया। जिसके बाद उसने कॉल काट दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्जन
आढ़ती की शिकायत पर बदमाश के खिलाफ धारा 386 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, नंबर को ट्रेसिंग कर लगवाकर आगामी जांच शुरू कर दी है।
- इंस्पेक्टर महिपाल सिंह, चांदनीबाग थाना प्रभारी।