{"_id":"56df1bf54f1c1b28798b458d","slug":"panipat-women-today-panipat-panipat-preparation","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम महिलाओं को शौर्य सम्मान से आज करेंगे सम्मानित, तैयारियां पूरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम महिलाओं को शौर्य सम्मान से आज करेंगे सम्मानित, तैयारियां पूरी
ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Wed, 09 Mar 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
मुख्ययमंत्री
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश की 32 महिलाओं को पानीपत के सिवाह गांव की धरती पर सम्मानित किया जाएगा। बुधवार को आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मुख्यातिथि होंगे। सम्मान समारोह के साथ प्रदेश स्तरीय ग्रामीण महिला खेलकूद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
उपायुक्त समीर पाल सरो ने मंगलवार को सिवाह गांव स्थित स्टेडियम में समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। उपायुक्त ने बताया कि प्रदेश स्तरीय समारोह में हरियाणा के 21 जिलों से 126 प्रतिभागी महिला भाग लेंगी। जिसमें 32 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।
हरियाणा महिला एवं बाल विकास की तरफ से शिवाजी स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री बुधवार सुबह 11 बजे सिवाह गांव में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। उपायुक्त समीरपाल सरो ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन करेंगी। विशिष्ट अतिथि परिवहन एवं आवास मंत्री कृष्णलाल पंवार, सांसद अश्विनी चोपड़ा और महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी होंगे।