फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Block Samiti, election, Panipat

प्रदीप चौहान चेयरमैन व राजेश बने वाइस चेयरमैन

Thu, 10 Mar 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत Updated Thu, 10 Mar 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
Block Samiti, election, Panipat
पानीपत - फोटो : अमर उजाला
पंचायत समिति पानीपत के चेयरमैन प्रदीप चौहान काबड़ी व वाइस चेयरमैन राजेश बडौली बने हैं। चेयरमैन प्रदीप चौहान भाजपा समर्थित है। ईवीएम पर हुई वोटिंग में प्रदीप चौहान ने 29 में से 16 वोट हासिल किए और तीन वोटों के अंतर से जीत दर्ज कराई। वहीं चेयरमैन पद के लिए राजेश बडौली दो वोटों के अंतर विजयी रहे।  उनके सामने तीन प्रत्याशी खड़े थे।
विज्ञापन


वीरवार को पानीपत ब्लॉक के पंचायत समिति के चेयरमैन व वाइस चेयरमैन के चुनाव संपन्न हो गए। प्रशासन की ओर से बीडीपीओ कार्यालय में समयानुसार चुनाव कराया गया। चुनाव में  ब्लॉक के सभी 29 सदस्यों पहुंचे। ब्लॉक के वार्ड-4 से प्रदीप चौहान व वार्ड-25 से मोहित नांगल खेड़ी ने चेयरमैन पद के दावेदार जताई।
विज्ञापन


वहीं वाइस चेयरमैन पद के लिए वार्ड-9 के राजेश समेत चार प्रत्याशी चुनाव में उतरे। चुनाव के दौरान सभी 29 सदस्यों ने वोटिंग की। जहां वार्ड-4 से प्रदीप चौहान को 16 वोट मिले है, वहीं प्रतिद्वंद्वि  मोहित नांगल खेड़ी को 13 वोटों से संतोष करना पड़ा। वाइस चेयरमैन पद के लिए वार्ड-9 से राजेश को 11 वोट मिले, जबकि सलौनी को 9, रामजुवारी को 5 व गुरुचरण कौर को 4 वोट ही मिले। दोपहर के समय पंचायत समिति के चेयरमैन व वाइस चेयरमैन पद के परिणाम आते ही चुने गए प्रत्याशियों का फूल मालाओं से स्वागत किया और लड्डू बांटकर खुशी मनाई गई। चेयरमैन बनने पर प्रदीप चौहान व वाइस चेयरमैन बनने पर राजेश ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
पानीपत ब्लॉक के पंचायत समिति के चेयरमैन व वाइस चेयरमैन के चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया है। इस दौरान सभी सदस्यों ने पहुंच कर वोटिंग की। जिसमें चेयरमैन प्रदीप चौहान व वाइस चेयरमैन राजेश को चुना गया है।
वीएस बठला, डीआरओ, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed