फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   panchkula, village, scheme, participant

गांव को अपनाएं, आदर्श ग्राम बनाएं

Fri, 11 Mar 2016 07:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला।
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला। Updated Fri, 11 Mar 2016 07:47 PM IST
विज्ञापन
panchkula, village, scheme, participant
हरियाणा सरकार के सांसद आदर्श ग्राम और विधायक आदर्श ग्राम योजना की तर्ज पर पंचकूला में स्व प्रेरित आदर्श ग्राम योजना का आगाज हो गया है। इसके अंतर्गत व्यापारिक घरानों,  कंपनियां, बोर्ड, ट्रस्ट और स्वैच्छिक संगठनों की भागीदारी से गांवों को आदर्श बनाया जाएगा। इस संबंध में पंचकूला के जिला सचिवालय के कांफ्रेंस हाल में बैठक हुई। बैठक में उपायुक्त मंदीप सिंह बराड़ ने परियोजना की जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 15 दिन में जिले का कोई भी गांव व्यापारिक घराने, कंपनियां, बोर्ड, ट्रस्ट और स्वैच्छिक संगठन खुद चुन सकते हैं। स्व-प्रेरित योजना के तहत गांव को आदर्श बनाने में यह सभी अपना सहयोग दें। इसके तहत गांवों में बुनियादी सुविधाओं को शहरी क्षेत्रों के समान बनाना है। गांवों में मानव विकास की समृद्धि बेहतर आजीविका के अवसर उपलब्ध करवाना, अधिकारों व पात्रता तक पहुंच, सामाजिक  पूंजी की समृद्धता, असमानता को कम करना, कृषि विविधिकरण पर जोर देना शामिल है।
विज्ञापन

    
उन्होंने कहा कि गांव को गोद लेने वाला व्यक्ति या व्यापारिक संगठन गांव में ग्राम सभा, महिला सभा, बाल सभा,  व्यवसायिक समूहों, युवा क्लबों व अन्य संगठनों के साथ विचार-विमर्श कर गांव के विकास के लिए कार्य कर सकते है। उन्होंने  बताया कि गांव में सार्वजनिक वितरण प्रणाली में सुधार करवाया जा सकता है। जिला उपायुक्तों या जिला स्तर के अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में शिकायत निवारण शिविरों का आयोजन करवाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त हेमा शर्मा, बीडीपीओ मोरनी अपूर्व कुमार व बीडीपीओ पिंजौर सुमन कादियान व बैल फैक्ट्री के महाप्रबंधक के बलजीत, हरियाणा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्रधान विष्णु गोयल, इंडस्ट्रियल वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान अरुण ग्रोवर, इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रधान रमेश अग्रवाल, अमरटैक्स के चेयरमैन अरुण ग्रोवर, स्वमी देवी दयाल संस्थान के चेयरमैन मोतीलाल जिंदल, अमरावती एंक्लेव के चेयरमैन कुलभूषण गोयल,  इंफोर्सिस के विवेक आहुजा सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।


ग्राम सभा के माध्यम से पारित करवाना होगा प्रस्ताव
गांव गोद लेने के लिए व्यापारिक संगठनों या व्यक्तियों को ग्राम पंचायत  चयन के लिए ग्राम सभा के माध्यम से प्रस्ताव पारित करवाना होगा। जिला  प्रशासन के अधिकारी उन्हें अपना सहयोग व सुझाव देंगे। इस योजना के तहत जो  गांव सांसद व विधायक द्वारा गोद लिए जा चुके है उनका चयन नहीं करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed