{"_id":"68ce674df1c794db3d0af168","slug":"panchkula-teenager-angered-by-family-scolding-after-cigarettes-ran-away-from-home-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula: जेब से मिली थी सिगरेट, परिजनों की डांट से नाराज किशोर घर से भागा; ढाई घंटे बाद खरड़ से मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula: जेब से मिली थी सिगरेट, परिजनों की डांट से नाराज किशोर घर से भागा; ढाई घंटे बाद खरड़ से मिला
Sat, 20 Sep 2025 02:06 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 20 Sep 2025 02:06 PM IST
सार
बच्चे के जेब से सिगरेट मिली। परिवार ने उसे दोबारा ऐसी गलती न करने की नसीहत दी लेकिन किशोर नाराज होकर घर से निकलकर चला गया।
विज्ञापन
police crime
- फोटो : istock
विस्तार
परिजनों की डांट से नाराज होकर 15 साल का किशोर घर से भाग गया। बच्चे की जेब से सिगरेट मिलने पर घरवालों ने उसे फटकार लगाई थी। बाद में परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी, जिसके बाद ढाई घंटे की मशक्कत के बाद सेक्टर-7 थाना पुलिस ने उसे खरड़ से ढूंढ कर उसे परिजनों के हवाले किया।
जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह करीब 10 बजे बच्चे के जेब से सिगरेट मिली। परिवार ने उसे दोबारा ऐसी गलती न करने की नसीहत दी लेकिन किशोर नाराज होकर घर से निकलकर चला गया। करीब डेढ़ घंटे तक परिजन खुद तलाश करते रहे लेकिन बच्चा नहीं मिला। इसके बाद दोपहर में परिजनों ने सेक्टर-7 थाने में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत मिलते ही एसएचओ सेक्टर-7 ने एक टीम बनाई, जिसमें हेड कांस्टेबल अमन सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। टीम ने सेक्टर-7 से गुजरने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला और बच्चे की लोकेशन ट्रेस की। फुटेज के आधार पर पुलिस किशोर के पीछे-पीछे आगे बढ़ी और उसे खरड़ से ढूंढ कर परिजनों को सौंपा।