{"_id":"6266aef050b8514b200a7d73","slug":"mahendragarh-narnaul1650896624","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेट हाई वे स्थित एक्सिस बैंक की एटीएम उखाड़ ले गए नकाबपोश, एटीएम में थे 17.35 लाख रुपये\n- दोपहर बाद गांव कांटी से बरामद की टूटी एटीएम मशीन","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
स्टेट हाई वे स्थित एक्सिस बैंक की एटीएम उखाड़ ले गए नकाबपोश, एटीएम में थे 17.35 लाख रुपये - दोपहर बाद गांव कांटी से बरामद की टूटी एटीएम मशीन
विज्ञापन
नारनौल महेंद्रगढ़ स्टेट हाईवे पर एक्सिस बैंक के बाहर लगा एटीएम बूथ को तोड़कर नकाबपोश द्वारा एटीएम मशीन उखाड़ ले जाने के बाद खाली पड़ा स्थान
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल। नकाबपोश बदमाशों ने रविवार की रात को महेंद्रगढ़-नारनौल स्टेट हाईवे पर स्थित एक्सिस बैंक के बाहर लगी एटीएम मशीन उखाड़कर ले गए। इसमें लगभग 17 लाख 35 हजार 600 रुपये की नकदी थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टूटी हुई एटीएम गांव कांटी से बरामद कर ली। इससे पूर्व पुलिस ने बैंक मैनेजर देवेंद्र कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कार्रवाई आरंभ कर दी है। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात को करीब डेढ़ बजे पांच छह बदमशा काले रंग की स्कॉर्पियों में आए। आते ही नकाबपोश बदमाश ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरों पर स्प्रे कर दिया ताकि रिकॉर्डिंग न हो सके। पुलिस के अनुसार जिस तरह वारदात को अंजाम दिया गया है, उससे लगता है कि बदमाशों ने लोहे की चेन एटीएम में बांधकर उसे गाड़ी से खींचा, जिससे वह उखड़ गया और वे उसे गाड़ी में ही डालकर फरार हो गए। एटीएम में लगभग 17 लाख 35 हजार 600 रुपये की नकदी थी। सूचना मिलने पर रात को ही बैंक मैनेजर बैंक पहुंच गए थे। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मौका मुआयना किया तथा सीसीटीवी फुटेज चेक किए। सोमवार को पुलिस ने त्वरित टीम बनाकर इस पर कार्रवाई शुरू कर दी तथा गांव कांटी से टूटी हुई एटीएम मशीन बरामद कर ली। पुलिस आरोपियों को पकड़ने में जुटी हुई है।
सुरक्षा व्यवस्था रही शून्यः
बता दें कि एटीएम बूथ पर सुरक्षा व्यवस्था बिल्कुल शून्य रही। एटीएम बूथ पर गार्ड तैनात नहीं था तथा एटीएम बूथ खुला हुआ था। एक सप्ताह में दो घटना होने के बाद भी बैंक मैनेजर एटीएम तथा बैंकों की सुरक्षा के लिए बिल्कुल सचेत नहीं है। इस मामले में उपायुक्त ने मीटिंग लेकर बैंक अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए थे।
विज्ञापन
हमें बैंक मैनेजर देवेंद्र कुुमार की ओर से शिकायत मिली थी। शिकायत में लगभग 17 लाख 35 हजार 600 रुपये की नकदी दिखाई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दोपहर तक गांव कांटी से टूटी हुई एटीएम मशीन बरामद कर ली है। पुलिस आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लेगी। -संतोष कुमार, सिटी थाना प्रभारी, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन