Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   नसीबपुर जेल में बंदी से बरामद किया मोबाइल फोन

नसीबपुर जेल में बंदी से बरामद किया मोबाइल फोन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 02:20 PM IST
विज्ञापन
नारनौल। जेल में बुधवार को अभियान के दौरान एक बंदी के पास से मोबाइल फोन बरामद किया। बंदी ने पूछताछ के दौरान दो बंदियों के नाम मोबाइल प्रयोग के लिए उजागर किया। जेल कर्मचारी ने इसकी शिकायत महाबीर चौकी में दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी। जिला जेल में पिछले तीन महीनों चार मोबाइल बरामद किए जा चुके हैं। 
विज्ञापन
बुधवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार,  जेल अधीक्षक रामनिवास,  उप अधीक्षक सरवर सिंह तथा सहित अन्य जेल  अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ  संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया।  तलाश के दौरान ब्लॉक नंबर 2 की बैरक नंबर 5 में बाथरूम के अंदर एक सेमसंग कंपनी का मोबाइल बरामद किया। इसके अलावा एक सिम तथा फोन चार्ज के लिए उपयोग किए जाने वाला एक सेटअप बॉक्स भी बरामद किया। विचाराधीन बंदी मनीष से मोबाइल बरामद हुआ है। जब अधिकारियों ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने विचाराधीन बंदी तूफान सिंह  तथा योगेश का नाम भी लिया। उसने बताया कि यह फोन उन दोनों के द्वारा प्रयोग किया गया था। इसकी शिकायत महाबीर चौकी में दी गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है। पुलिस की ओर से मोबाइल फोन की कॉल डिटेल निकाल कर गहराई से छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन
---------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed