{"_id":"623c2f3406b6a036d126b338","slug":"mahendragarh-narnaul1648111412","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवन बीमा पॉलिसी के पैसे डालने के नाम पर खाते से निकाले 40 हजार\n\n- दूसरे व्यक्ति के खाते से 7300 रुपये निकाले, मामला दर्ज","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
जीवन बीमा पॉलिसी के पैसे डालने के नाम पर खाते से निकाले 40 हजार - दूसरे व्यक्ति के खाते से 7300 रुपये निकाले, मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। जिले में ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पुलिस द्वारा ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए आमजन को जागरूक करने हेतु समय-समय पर एडवाइजरी जारी करती है। मगर इसके बाद भी लोग आसानी से इन लोगों के चंगुल में फंसकर अपना पैसे गवां बैठते हैं। इसी कड़ी में दो लोगों के साथ धोखाधड़ी करते हुए उनके खाते हजारों रुपये नकदी निकालने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पहला मामला -
नांगल चौधरी निवासी ललित कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 6 मार्च की सायं को उसके मोबाइल नंबर पर किसी दूसरे नंबर से फोन आया। जिसमें उक्त व्यक्ति ने उससे जान पहचान निकालते हुए कहा कि वह जीवन बीमा कंपनी से बोल रहा है और उसके पिता बृजलाल की पॉलिसी के 20000 रुपये उसके बैंक खाता में भेज रहे हैं। इसके बाद उक्त व्यक्ति ने उसके पेटीएम नंबर पर 2 रुपये भेजे। कुछ समय बाद 20-20 हजार रुपये दोबार करके उसके बैंक खाते कट गए। इस प्रकार उस व्यक्ति ने उसके साथ धोखाधड़ी करते हुए उसके खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिये। पीड़ित ने इसकी शिकायत नांगल चौधरी पुलिस थाने में दी। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
दूसरा मामला -
गांव सुराना निवासी योगेश यादव ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने एक छोटा सा होटल कर रखा है। गत दिवस उसके पास एक फोन आया। जिससे उस व्यक्ति ने कहा कि वे आर्मी के लोग हैं और उन्हें 15-20 दिन के लिए खाने की जरूरत है। इस पर उसने खाना देने के लिए बोल दिया। इसके बाद उस व्यक्ति ने खाने के पैसे भेजने के लिए पीड़ित के अंकाउंट नंबर या फोन-पे नंबर मांगे। जिस पर उसने अपने फोन-पे नंबर दे दिए। जिसके बाद उक्त व्यक्ति ने उसके पास एक वाउचर भेजा। जिस पर क्लिक करते ही उसके खाते से 7365 रुपये कट गए। इसकी शिकायत पर पीड़ित ने सदर थाना पुलिस में दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन