{"_id":"621a42d5d55d1b2824360242","slug":"mahendragarh-narnaul1645888213","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
दुर्घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। वाहन की टक्कर से घायल हुए व्यक्ति की मौत मामले में सदर थाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में गांव भांखरी निवासी दीपक ने बताया कि उसका छोटा भाई लक्ष्मण मजदूरी करता था। गत 10 जनवरी सायं करीब छह बजे मजदूरी करके पैदल घर लौट रहा था। वह भी उधर घूमने गए हुए थे तो वहां अचानक रोड पर एक्सीडेंट की आवाज सुनाई दी। वहां जाकर देखा तो उसका भाई था। दुर्घटना के बाद हम अपने भाई को संभालने लग गए। वहीं वाहन चालक अंधेरे का लाभ उठाते हुए अपने वाहन को लेकर भाग गया। इसके बाद वह अपने भाई को नारनौल के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, परंतु हालत गंभीर होने की वजह से चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। इसके बाद वे उसे जयपुर लेकर गए। जहां इलाज के दौरान उसके भाई ने दम तोड़ दिया। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।