{"_id":"621a4269162c8c4ed351b765","slug":"mahendragarh-narnaul1645888105","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर हथियार बेचने की पोस्ट डालने पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
फेसबुक पर हथियार बेचने की पोस्ट डालने पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। साइबर सैल पुलिस की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने एक युवक के खिलाफ आईटी एक्ट व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर किया है। उक्त व्यक्ति द्वारा फेसबुक पर हथियार बेचने की पोस्ट डाली गई थी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार उक्त मामले की साइबर सैल को जांच हेतु एक आदेश पत्र प्राप्त हुए। जिसकी जांच करते हुए साइबर सैल टीम ने पता लगाया कि फेसबुक पर महेंद्रगढ़ क्षेत्र (हरियाणा) से एक ग्रुप बना हुआ है। यह एक पब्लिक ग्रुप है। जिसमें लगभग 896 व्यक्ति जुड़े हुए है। 7 फरवरी व 8 फरवरी को फेसबुक ग्रुप पर अरुण मिर्जा नामक युवक द्वारा हथियारों बेचने हेतु दो पोस्ट डाली हुई है। यह फेसबुक ग्रुप 29 अप्रैल 2021 को बनाया गया तथा अरुण मिर्जा इस ग्रुप से 7 फरवरी 2022 को जुड़ा हुआ है। ग्रुप के संचालक, पूर्व में ग्रुप पर हुई संदिग्ध गतिविधियां, ग्रुप से जुड़े संदेहजनक सदस्यों आदि बारे गहराई से जांच की गई। जांच में फेसबुक ग्रुप पर पोस्ट डालने वाले अरुण मिर्जा की प्रोफाइल की डिटेल हासिल की गई। जिसमें अरुण मिर्जा की आईडी एक मोबाइल नंबर से वेरिफाई हुई। यह मोबाइल नंबर हरुण बेग मिर्जा पुत्र समीम बेग निवासी सुजापुर रतलाम मध्यप्रदेश के नाम पर रजिस्ट्रड है। जिसके खिलाफ शहर थाना नारनौल में मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन