{"_id":"61fe228e3b0046049c6bed02","slug":"mahendragarh-narnaul1644044942","type":"story","status":"publish","title_hn":"गश्त के दौरान जेल में मिला मोबाइल और नशीला पदार्थ\n\n-पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ किया मामला दर्ज","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
गश्त के दौरान जेल में मिला मोबाइल और नशीला पदार्थ -पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ किया मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। जिला जेल नारनौल में गश्त के दौरान उप सहायक अधीक्षक (जेल) राम मेहर ने एक मोबाइल तथा एक गेंद के अंदर स्मैकनुमा और सुल्फानुुमा नशीला पदार्थ बरामद किया। उप सहायक अधीक्षक ने इसकी जानकारी महाबीर पुलिस चौकी में दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है। पिछले दो से तीन महीनों में जेल के अंदर मोबाइल मिलने की यह तीसरी घटना है।
विज्ञापन
4 फरवरी की शाम को उप सहायक पुलिस अधीक्षक (जेल) राम मेहर जेल की गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें कोट मोका नं 5 की दोनों दीवारों के बीच सफेद प्लास्टिक की थैली दिखाई दी। उन्होंने पॉलिथीन को उठाकर अधिकारियों के समक्ष पेश किया। अधिकारियों ने जब पॉलिथीन को खोला तो उसके अंदर एक चाइनीज मोबाइल और बैटरी निकली। इसके अलावा एक कोसको क्रिकेट कंपनी की बॉल निकली। जब बॉल को काटा गया तो उसके अंदर स्मैकनुमा 5ग्राम 27 मिलीग्राम नशील पदार्थ व 28 ग्राम 95 मिलिग्राम सुल्फानुमान नशीला पदार्थ बरामद किया गया। पुलिस का अनुमान है कि जेल की मेन दीवार के ऊपर से यह मोबाइल व नशीले पदार्थ जेेल के अंदर फेंका गया। पुलिस साइबर सेल से इसकी जांच करवाएगी। उसी के आधार पर वह मोबाइल मालिक तक पहुंचेगी।
विज्ञापन