फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   बैग से पर्स निकालने वाली महिला को काबू कर किया पुलिस के हवाले - युवक की शिकायत पर महिला के खिलाफ मामला दर्ज

बैग से पर्स निकालने वाली महिला को काबू कर किया पुलिस के हवाले - युवक की शिकायत पर महिला के खिलाफ मामला दर्ज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 12:31 PM IST
विज्ञापन
नारनौल। बस स्टैंड पर जयपुर जाने के लिए खड़े युवक के बैग से एक महिला ने पैसों से भरा पर्स चुरा लिया। जिसे लोगों ने मौके पर ही पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं पुलिस ने युवक की शिकायत पर महिला के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में गांव रामबास निवासी पंकज ने शुक्रवार करीब 4.30 बजे वह जयपुर जाने के लिए नारनौल बस स्टैंड पर आया था। उसने पीठ पर बैग लटकाया हुआ था। उक्त महिला ने बैग की चेन खोलकर उसका पर्स निकाल लिया। जिसमें 1700 रुपये, पैन कार्ड, आधार कार्ड और लाइसेंस था। महिला जैसे ही पर्स निकालकर भागने लगी तो वहां खड़ी सवारियों ने उसे देख लिया और मौके पर पकड़कर पुलिस चौकी बस स्टैंड ले गए। जहां उसकी तलाशी लेने पर महिला के बैग से उसका पर्स जिसमें 1700 रुपये, पैन कार्ड, आधार कार्ड व लाइसेंस था मिला। महिला ने अपना नाम प्रीति झुग्गी-झोपड़ी निवासी दिल्ली बताया। इसके बाद उन्होंने फोन करके महावीर चौकी पुलिस को बुलाया। वहीं महिला के खिलाफ युवक ने शिकायत दी। पुलिस ने युवक की शिकायत पर महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed