फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   नांगल चौधरी के गांव धानौता एवं मारोली में देखा गया शेर -ग्रामीणों ने शेर देखने का किया दावा, सोशल म‌ीडिया पर शेर की फोटो हो रही है वायरल -ग्रामीणों में भय का माहौल, कुछ दिन पहले धानोता गांव में जंगली जानवर ने 30 भेड़ बकरियों को मारा दिया था

नांगल चौधरी के गांव धानौता एवं मारोली में देखा गया शेर -ग्रामीणों ने शेर देखने का किया दावा, सोशल मीडिया पर शेर की फोटो हो रही है वायरल -ग्रामीणों में भय का माहौल, कुछ दिन पहले धानोता गांव में जंगली जानवर ने 30 भेड़ बकरियों को मारा दिया था

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 03:55 PM IST
विज्ञापन
नांगल चौधरी के गांव धानौता एवं मारोली में देखा गया शेर

-ग्रामीणों ने शेर देखने का किया दावा, सोशल मीडिया पर शेर की फोटो हो रही है वायरल

-ग्रामीणों में भय का माहौल, कुछ दिन पहले धानोता गांव में जंगली जानवर ने 30 भेड़ बकरियों को मारा दिया था
नांगल चौधरी के गांव धानोता और मारोली के बीच रात को दिखाई दिया शेर - फोटो : Amar Ujala
नांगल चौधरी के गांव धानौता एवं मारोली में देखा गया शेर
विज्ञापन
-ग्रामीणों ने शेर देखने का किया दावा, सोशल मीडिया पर शेर की फोटो हो रही है वायरल -ग्रामीणों में भय का माहौल, कुछ दिन पहले धानोता गांव में जंगली जानवर ने 30 भेड़ बकरियों को मारा दिया था संवाद न्यूज एजेंसी नारनौल। नांगल चौधरी क्षेत्र में बब्बर शेर देखे जाने की खबर बहुत तेजी से फैल रही है। इसमें ग्रामीणों ने अलग-अलग तरह की बात बताई है। एक-दो ग्रामीणों ने शेर देखे जाने का दावा किया है। दो-तीन दिन पहले यह कथित शेर रात लगभग 10.30 बजे धानौता एवं मारोली के पास एक व्यक्ति द्वारा देखा गया था। व्यक्ति ने उसकी फोटो भी खींची है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। गांव मारोली में घर के अंदर घुस कर गाय के गुदे पर पंजा भी मारा है। इसके अलावा मंगलवार की शाम को खेत में किसी काम से गए एक व्यक्ति ने अंधेरे में भागते हुए देखा है। इसके अलावा खेतों में पंजे के निशान भी देखे गए हैं। लेकिन अभी तक जीव जन्तु विभाग को इस मामले की जानकारी तक नहीं है। वहीं इस खबर से क्षेत्र के ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि रात को लाइट आती है लेकिन कोई किसान अब जंगली जानवर के डर से पानी देने के लिए नहीं जाता और न ही महिलाएं पशुओं के लिए घास लेने जा रहीं। उनको अपनी जान का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने जीव जन्तु विभाग से गुहार लगाई है कि वो इस जंगली जानवर को पकड़े ताकि ग्रामीणों का भय खत्म हो।वहीं वन विभाग के निरीक्षक चरण सिंह इसको झूठा बता रहे हैं। उनका कहना है कि बब्बर शेर केवल गुजरात के गिरी में ही पाए जाते हैं। ------------------------ कार्यक्रम में गया तो रास्ते में देखा प्रदीप गुर्जर निवासी गांव धानौता ने बताया कि वह दो-तीन दिन पहले गांव कारोली में एक कुआं पूजन कार्यक्रम में गया था। उस दिन वह कार्यक्रम में लेट हो गया था। रात लगभग साढ़े दस बजे वह कार से अकेला घर के लिए चला था। धानोता एवं मारोली के बीच एक होटल पड़ता है। उसके पास ही शेर खड़ा था। उसने शेर को देखकर गाड़ी रोक ली और जूम कर फोटो खींच ली। उसने तुरंत वहीं से गाड़ी को वापस लेकर दूसरे रास्ते से चले गए।
विज्ञापन
------------------------------
Trending Videos

नांगल चौधरी के गांव धानौता एवं मारोली में देखा गया शेर

-ग्रामीणों ने शेर देखने का किया दावा, सोशल मीडिया पर शेर की फोटो हो रही है वायरल

-ग्रामीणों में भय का माहौल, कुछ दिन पहले धानोता गांव में जंगली जानवर ने 30 भेड़ बकरियों को मारा दिया था
गांव मारौली में दिखाई दिया शेर की तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
गांव मारौली में दिखाई दिया शेर की तस्वीर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed