{"_id":"61e2bc390dc6e51f61173fc1","slug":"mahendragarh-narnaul1642249273","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी कर 51 लाख 75 हजार रुपये खातों से निकाले\n\n-रिश्तेदारों एवं सेल्स मैनेजर सहित तीन पर मामला दर्ज","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
धोखाधड़ी कर 51 लाख 75 हजार रुपये खातों से निकाले -रिश्तेदारों एवं सेल्स मैनेजर सहित तीन पर मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। गांव घाटासेर की एक महिला ने अपने रिश्तेदारों एवं एक्सिस बैंक के सेल्स मैनेजर सहित तीन लोगों पर उनके खातों से धोखाधड़ी कर 51 लाख 75 हजार रुपये निकाले लिए जाने का आरोप लगाया है। महिला ने इसकी शिकायत डीजीपी हरियाणा को दी है। नारनौल पुलिस ने डीजीपी के आदेश पर तीनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित महिला सुमन निवासी घाटासेर ने डीजीपी को दी शिकायत में बताया कि उसका पति कैंसर पीड़ित है। उनका ईलाज जयपुर एवं बीकानेर अस्पताल से चल रहा है। उनकी जमीन 2018 में लॉजिस्टिक हब के लिए अधिग्रहण की गई थी। सरकार की ओर से अवार्ड के रूप में उन्हें 76 लाख 75 हजार रुपये मिले थे। अवार्ड राशि उसके के खाते में 61 लाख 15 हजार रुपये, पति के खाते में 5 लाख तथा पुत्र के खाते में 15 लाख रुपये आए थे। पीड़िता ने अपने खाते से पांच लाख रुपये अपने पुत्र के खाते में जमा करवा दिए थे। उसने आरोप लगाया कि उसका रिश्तेदार एवं सीआरपीएफ के जवान राजकुमार, गांव बैरावास निवासी महेश एवं एक्सिस बैंक के सेल्समैनेजर पंकज ने षडयंत्र रचकर उनके तीनों (स्वयं, पति, पुत्र) के खाते एक्सिस बैंक में खुलवा दिया। उन खातों में राजकुमार ने पति धर्मेंद्र के मोबाइल नंबर देने के बजाय अपने नंबर दे दिए। बैंक खातों की डेबिट एवं क्रेडिट की जानकारी राजकुमार के फोन पर ही आती थी। उसने बताया कि उक्त आरोपियों ने मिलीभगत कर उनके खातों से 51 लाख 75 हजार रुपये निकाल लिए। इसकी जानकारी उसको तब लगी जब वह अक्तूबर 2021 के प्रथम सप्ताह में बैंक से पैसे निकलवाने गई। इसके बाद वह अपने पति एवं सास के साथ राजकुमार से मिलने गई तो राजकुमार उक्त राशि देने के लिए सहमत हो गया लेकिन बाद में उसने उपरोक्त राशि देने से मना कर दिया। आरोपी ने उनके साथ मारपीट गालीगलौच की तथा जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने बताया कि एक्सिस बैंक की ओर से उनको कोई सूचना नहीं दी गई। पीड़िता ने इसकी शिकायत 15 अक्तूबर को नारनौल थाने में दी गई थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो उसने शिकायत की कॉपी गृह मंत्री अनिल विज, डीजीपी पंचकुला, दक्षिण रेंज के आईजी, राज्य महिला आयोग, राज्य मानव अधिकार आयोग, पुलिस अधीक्षक को दी है। डीजीपी के आदेश पर सिटी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
------------------
हमें इकनॉमिक्ल ऑफेंस के लिए पुलिस अधीक्षक की अनुमति लेनी पड़ती है। पुलिस अधीक्षक की अनुमति मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। धोखाधड़ी करने वाला कोई ओर नहीं है बल्कि धर्मेंद्र का बहनोई ही है।-युद्धवीर सिंह, थाना प्रभारी, नारनौल सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन