{"_id":"61dd3b782f137c42417a6a11","slug":"mahendragarh-narnaul1641888632","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जिले के 120 चिकित्सक रहे हड़ताल पर\n 5000 की ओपीडी प्रभावित, मरीजों को उठानी पड़ी परेशानी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
जिले के 120 चिकित्सक रहे हड़ताल पर 5000 की ओपीडी प्रभावित, मरीजों को उठानी पड़ी परेशानी
विज्ञापन
सरकारी अस्पताल में अपने बेटे के इलाज के लिए पहुंची महिला
- फोटो : Amar Ujala
नारनौल । हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विस एसोसिएशन के तत्वावधान में जिले के चिकित्सक अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को हड़ताल पर रहे | इस वजह से जिले की लगभग 5000 ओपीडी प्रभावित रही| इससे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा| वही एसोसिएशन के जिला प्रधान डॉक्टर अंकित यादव ने कहा कि अगर सरकार ने 2 दिन के अंदर उनकी मांगे नहीं मानी तो 14 जनवरी से अस्पताल की सभी सेवाएं बंद कर दी जाएंगी|
विज्ञापन
मंगलवार को जिले के 120 चिकित्सक अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे । चिकित्सकों के हड़ताल पर जाने से मरीजों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। मरीज अस्पताल में इलाज करवाने के लिए आए लेकिन चिकित्सकों के हड़ताल पर होने की वजह से उन्हें निराश ही वापस लौटना पड़ा । बहुत से मरीजों को निजी अस्पताल में जाकर अपना इलाज करवाना पड़ा। अस्पताल में केवल वैक्सीनेशन इमरजेंसी एवं डिलीवरी की सेवाएं जारी रही । चिकित्सकों ने अपनी मांग में बताया कि सरकार ऐसे मौके पद पर सीधी भर्ती न करें ,सुप्रीम कोर्ट के आदेश पीजी पॉलिसी में सरकारी सेवा दे रहे चिकित्सकों को 40% आरक्षण दे और स्पेशलिस्ट चिकित्सकों के केडर बनाया जाए।
विज्ञापन
Trending Videos
सरकारी अस्पताल में रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए खड़े मरीज
- फोटो : Amar Ujala
सरकारी अस्पताल में रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए खड़े मरीज