फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   पैसे कमाने का झांसा देकर ठगे 67 हजार रुपये, मामला दर्ज

पैसे कमाने का झांसा देकर ठगे 67 हजार रुपये, मामला दर्ज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 08:01 PM IST
विज्ञापन
नारनौल। एक निजी कंपनी द्वारा धोखाधड़ी कर एक युवक से 67 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने कंपनी के खिलाफ महावीर चौकी पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस शिकायत पर कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में नीरपुर निवासी अनुज कुमार ने बताया कि एमएलएम कंपनी ने उसके अलग-अलग बैंक खातों से 30 हजार व 37 हजार रुपये फर्जी तरीके से अपने खाते में डलवा लिये। कंपनी ने उसे अपनी एप से यूट्यूब की ऐड को लाइक कर अपलोड करने से पैसे कमाने का सांझा देकर पैसे ऐठ लिये। मगर उसे पैसे वापस नहीं मिले। 22 जून 2021 को 50 हजार का विड्रोल भी लगा था, परंतु कंपनी ने उस पर भी रोक लगा दी। इस प्रकार कंपनी ने उससे फर्जी तरीके से कुल 67 हजार ऐठ लिये। इस पर पीड़ित ने कंपनी के खिलाफ महावीर चौकी में शिकायत दी। पुलिस ने युवक की शिकायत पर कंपनी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed