{"_id":"608114ab8ebc3ed6dd509ffa","slug":"mahendragarh-narnaul1619072171","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से परेशान बुजुर्ग ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
महिला से परेशान बुजुर्ग ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। निवाजनगर गांव में एक बुजुर्ग ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने एक महिला पर बुजुर्ग को परेशान करने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार हरचंद्र सिंह ने गाय की डेयरी गांव में खोल रखी है। पुलिस को शिकायत में बताया कि ताऊ रणजीत सिंह (58) ने एक महिला को खेतों में काम करने के लिए रखा हुआ है। महिला ताऊ के खेतों मे बने मकान में अपने परिवार के साथ रहती है। ताऊ रणजीत सिंह ने कई बार मुझे बताया था कि महिला ब्लैकमेल करती है और कहती है कि जमीन मेरे नाम करवा दें नहीं तो मे तेरे को जान से मार दूंगी या मरवा दूंगी। महिला ताऊ को काफी दिनों से तंग व ब्लैकमेल कर रही थी। जिससे तंग आकर ताऊ ने बुधवार की शाम छह बजे फांसी लगा कर आत्म हत्या कर ली है। पुलिस ने महिला पर केस दर्ज कर लिया है।