फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   मौसमः नारनौल का न्यूनतम तापमान पहुंचा 2.8 ड‌िग्री

मौसमः नारनौल का न्यूनतम तापमान पहुंचा 2.8 डिग्री

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 02:11 PM IST
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल की रात एक बार फिर से सर्द होती जा रही है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री तक पहुंच गया। हालांकि धूप खिलने से लोगों को राहत मिली। लेकिन, सर्द हवाओं के चलने से ठिठुरन बनी रही। 10 जनवरी को अधिकतम 15.0 व न्यूनतम तापमान 5.4 डिगी रहा था। 11 जनवरी को अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की बढोतरी के साथ 20 पर पहुंच गया।
विज्ञापन
बता दें कि पिछले सप्ताह बारिश होने से रात के तापमान में सुधार हुआ था। लेकिन, शनिवार से रात के तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार 16 जनवरी तक मौसम खुश्क रहने, दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी व उत्तर-पश्चिमी शीत हवाएं चलने की संभावना के कारण रात के तापमान में गिरावट होगी। वहीं अलसुबह/देर रात धुंध छाए रहने की संभावना है। हालांकि 13 व 14 जनवरी को राज्य के कहीं- कहीं आंशिक बादलवाई भी संभावित। रविवार की रात शीतलहर चलने से रात में लोगों को कड़ाके की सर्दी झेलनी पड़ी। हालांकि सुबह मौसम साफ होने और अच्छी धूप होने से लोगों को राहत मिली। 9 जनवरी को अधिकतम 15.8 व न्यूनततम तामपन 10.5 डिगी था। वहीं 10 जनवरी को अधिकतम तापमान में गिरावट नहीं आई। लेकिन, न्यूनतम में पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। 10 जनवरी को अधिकतम 15.0 व न्यूनतम तापमान 5.4 डिगी रहा। वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की बढोतरी के साथ 20 पर पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान तीन डिग्री रहा।
विज्ञापन
------------------ नारनौल का तापमान ऐसे गिरता चला गया दिनांक - अधिकतम - न्यूनतम (डिग्री) 4 जनवरी -24.0 - 9.4 5 जनवरी -20.0 - 12.5 6 जनवरी -16.5 - 13.2 7 जनवरी -19.5 - 10.6 8 जनवरी -15.0 - 9.4 9 जनवरी -15.8 -10.5 10 जनवरी -15.0 -5.4 11 जनवरी -20.0 -3.0
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed