फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठ‌िठुरन

सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 04:41 PM IST
विज्ञापन
सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन
नारनौल में धुंध - फोटो : Amar Ujala
नारनौल। वीरवार को मौसम साफ होने से सूर्यनारायण के दर्शन होने से लोगों ने राहत की सांस ली थी। लेकिन शुक्रवार को कोहरे के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। सुबह 11 बजे तक कोहरा छाया रहा। वहीं सर्द हवाएं चलने से ठिठुरन बढ़ गई है। बता दें कि करीब बारिश व बादलों के कारण  चार दिनों से सूर्यनारायण के दर्शन नहीं हो रहे थे। वीरवार सुबह भी आसमान में घने बादल छाये हुए थे, लेकिन धीरे-धीरे कम होने से लोगों को सूर्यनारायण के दर्शन हुए थे। मौसम विभाग के अनुसार मौसम साफ होने के बाद ठंड़ में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी तथा धूंध का प्रकोप भी बढ़ेगा। मौसम परिर्वतन होने से नागरिक अस्पताल में छोटे बच्चों की ओपीडी की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। डॉक्टरों के अनुसार मौसम बदलने से छोटे बच्चों में खांसी जुकाम का प्रकोप ज्यादा बढ़ जाता है। ओपीडी की संख्या में 15 से 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो गई है। इस मौसम में बच्चों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed