फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   नारनौल में हुई 43 एमएम बार‌िश

नारनौल में हुई 43 एमएम बारिश

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 06:58 PM IST
विज्ञापन
नारनौल में हुई 43 एमएम बारिश
नारनौल में सरसों की हुई खेती - फोटो : Amar Ujala
नारनौल। जिला में हुई बारिश से किसानों के चेहरे पर रौनक आ गई है। इस बारिश से रबी की फसलों को फायदा होगा। कृषि अधिकारियों के अनुसार बारिश फसलों के लिए बहुत फायदेमंद है। सरसों, गेहूं व चना को सर्वाधिक फायदा होगा। नारनौल में सोमवार की शाम से मंगलवार सुबह आठ बजे तक 43 एमएम बारिश हुई। वहीं न्यूनतम तापमान 9.4 से बढ़कर 12 डिग्री तक हो गया है।
विज्ञापन
नारनौल में सोमवार शाम करीब साढ़े तीन बजे बारिश शुरू हुई थी। बारिश के साथ-साथ बीच-बीच में हलके ओले भी गिरे थे। इसके बाद रात भर रुक-रुककर बारिश होती रही। इससे कई जगहों पर जल भराव की भी समस्या पैदा हो गई है। जल निकासी के बेहतर इंतजाम न होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। जिले में सरसों की 84920 हेक्टयेर में खेती हुई है। गेहूं की 43590, जौ की 470 व चना 9516 हेक्टेयर में खेती हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed