{"_id":"56dc680c4f1c1b254b8b4568","slug":"dj-ban-fatehpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर में नहीं बजेगा डीजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर में नहीं बजेगा डीजे
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Sun, 06 Mar 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
गांव फतेहपुर की नवनिर्वाचित पंचायत ने गांव में डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगाया। वहीं गांव को नशामुक्त करने के लिए गांव के सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर घूमने पर भी प्रतिबंध लगाएगा। गांव की पंचायत ने सर्वसम्मति से इस निर्णय पर सहमति दी।
वहीं गांव के बुजुर्ग और युवाओं ने भी पंचायत की इस पहल की सराहना की। गांव के सरपंच रणबीर ने बताया कि गांव के युवा नशे से दूर रहे, इसको लेकर यह कदम उठाया गया है। विवाह-शादियों में बजने वाले डीजे पर युवाओं में झगड़ा होना भी आम बात हो गई। गांव के भाईचारे प्रभावित होते है इसलिए ग्रामीणों के कहने पर गांव में डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके अलावा गांव के विकास कार्यों को लेकर भी विचार मंथन किया गया। इस मौके पर पंच राजबीर, नरेश, रतन, ईश्वर सिंह सहित अनेक ग्रामीण लोग उपस्थित थे।