{"_id":"56e455394f1c1b4d738b4568","slug":"theft-20000","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े चोर ने उड़ाए 20 हजार रुपये ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े चोर ने उड़ाए 20 हजार रुपये
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Sat, 12 Mar 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
गांव सलीमपुर में एक घर से चोर दिनदहाड़े संदूक का ताला चटकाकर संदूक में रखे नकदी पर हाथ साफ कर ले गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चोरी की जांच शुरू कर दी है। गांव सलीमपुर (तुर्कियावास) निवासी लालचंद ठेकेदार ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि वह अपनी बेटी के छुछक की तैयारी के लिए कुछ आभूषण और 20 हजार रुपये संदूक में रखकर ट्यूबवेल पर फव्वारा लाइन बदलने के लिए गया था। परिवार के सदस्य पहले से ही ट्यूबवेल पर गए हुए थे। लाइन बदलने के बाद वह वापस घर आकर देखा तो संदूक खुली पड़ी हुई मिली। देखने पर संदूक में रखी नकदी चोरी हो चुकी थी।
विज्ञापन