फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   fire, house, narnaul

मकान में लगी आग, सामान जला

Fri, 04 Mar 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Fri, 04 Mar 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
शहर की जय कॉलोनी में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग जाने से हजारों रुपये का नुकसान हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया तथा फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को भी बुलाया गया जहां पर उसे फिंगर प्रिंट नहीं मिले। आग कैसे लगी, अभी तक पता नहीं चला है। पुलिस में मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन


मकान मालिक मंजीत ने बताया कि उन्होंने जय कॉलोनी में दो महीनों से रहते हैं और मकान बनाया था। बृहस्पवितार की सायं वह गांव प्राणपुरा रेवाड़ी अपने मामा के घर मकान बंद करके गए थे। शुक्रवार की सुबह पड़ोसी ने फोन करने बताया कि उनके घर में आग लग गई है। वो तुरंत वहां से आए तो देखा की घर के अंदर खड़ी बाइक जलकर राख हो गई थी। इसके अलावा एक कुर्सी भी जल गई। मालिक का कहना है कि आग लगी नहीं किसी ने लगाई है। उनके मकान के हैंडल लॉक को भी तोड़ने का प्रयास किया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट भी वहां गए लेकिन उन्हें फिंगर प्रिंट नहीं मिले। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed