फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   accident, four death, police

हादसों में गई चार जान, एक गंभीर

Sun, 06 Mar 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sun, 06 Mar 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र में हुए अलग-अलग तीन हादसों में रिश्ते में लगने वाले जीजा-साले समेत चार  लोगों की मौत हो गई, वहीं एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों में जीजा-साला व्यापारी थे। साले की नारनौल में दुकान है, जबकि जीजा की दिल्ली में व्यापारी था। इसके कारण शोक स्वरूप रविवार को पुरानी सराय, पानी की टंकी के पास स्थित मार्केट भी बंद रहा। पुलिस ने मृतकों में तीन का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं एक मृतक का पोस्टमार्टम सोमवार को किया जाएगा। एक हादसा इतना जबरदस्त था कि हादसे का शिकार हुई कार के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन

शनिवार रात को करीब पौने एक बजे नारनौल के पास गादा गांव की ओर जाने वाले रास्ते में कार चालक ने एक ट्रक में पीछे से कार ठोंक दी। इसके कारण पूरी कार ट्रक के नीचे चली गई। हादसा होते ही वहां से गुजर रहे आसपास के ट्रक चालकों ने जैक लगाकर ट्रक के नीचे से कार को निकाला, मगर जब तक रिश्ते में लगने वाले जीजा दिल्ली निवासी 35 वर्षीय नरेश कुमार पुत्र विनोद कुमार तथा उसके साले नलापुर निवासी 26 वर्षीय दिनेश कुमार पुत्र रामबिलास की मौत हो चुकी थी। हादसे के कारण कार के परखच्चे बुरी तरह उड़ गए थे। वहीं कार में तीन अन्य सवारियां फंसी हुई थी। इनको लोगों ने किसी तरह निकालकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने  मोहल्ला चांदुवाड़ा निवासी 14 वर्षीय वासू पुत्र राकेश को गंभीर अवस्था के चलते रेफर कर दिया। परिजन पहले उसे बहरोड़ के एक निजी अस्पताल ले  गए, मगर वहां पर चिकित्सक न होने के कारण उसे जयपुर के लिए रेफर कर दिया  गया। वहीं अन्य दो लोगों को कोई चोट नहीं लगी।
विज्ञापन


बुरी तरह फंसी थी कार, मुश्किल से निकाला
हादसे के बाद कार बुरी तरह से ट्रक के नीचे फंस गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार का कंडेक्टर साइड हिस्सा ज्यादा फंसा हुआ था। इसके कारण वहां मौजूद अन्य ट्रक चालकों ने जैक लगाकर कार को बाहर निकाला। कंडेक्टर साइड का हिस्सा बुरी तरह फंसने के कारण उस साइड आगे ड्राइवर के साथ बैठे व उसके पीछे बैठे दोनों की मौत हो गई, जबकि बीच में बैठा वासू भी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में घायल ने तोड़ा दम
वहीं एक अन्य घटना में बृहस्पतिवार को रेवाड़ी रोड पर नरुला रिसोर्ट के सामने हुए हादसे में घायल व्यक्ति ने शनिवार को दम तोड़ दिया। गांव रामबास निवासी 35 वर्षीय दीपचंद बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहा था कि बृहस्पतिवार को उसकी टक्कर अन्य बाइक सवार से हो गई। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। परिजन उसका इलाज रोहतक पीजीआई में करा रहे थे, मगर वहां पर उन्हें संतुष्टी नहीं हुई तो परिजन शनिवार को उसे वहां से छुट्टी दिलाकर जयपुर ले जाने लगे। अभी वे नारनौल से थोड़ा आगे निकले थे कि दीपचंद ने दम तोड़ दिया। इसके बाद वे उसे नागरिक अस्पताल ले आए। पुलिस ने इस संबंध में कार्रवाई करते हुए मृतक का   पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।


लाइन बदलते समय तारों से टकराया पाइप, करंट से एक की मौत
रविवार दोपहर को हुई एक अन्य घटना में एक व्यक्ति की करंट से मौत हो गई। व्यक्ति अपने खेत में फसलों को पानी दे रहा था कि उसका पाइप ऊपर से गुजर रही बिजली की तारों से टकरा गया। पंजाब के बरनाला जिला के भानोल गांव निवासी 32 वर्षीय गुरुविंद्र सिंह अपने साथी धर्मेंद्र निवासी डूमरोली (राजस्थान) के साथ गांव डूमरोली में 150 एकड़ जमीन लेकर उसमें गाजर और प्याज आदि की खेती करता था। वहीं पर वह रविवार को खेतों में पानी दे रहा था। पानी देते समय जब वह पाइप बदल रहा था तो उसकी पाइप ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइनों से टकरा गई। इससे वह बुरी तरह झुलस गया। आसपास के लोगों ने उसे तुरंत यहां के नागरिक  अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का  सोमवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed