{"_id":"5e8de4d68ebc3e773e23246e","slug":"171586357462-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरसों और गेहूं खरीद का रास्ता साफ, 15 से होगी खरीद","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
सरसों और गेहूं खरीद का रास्ता साफ, 15 से होगी खरीद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। प्रदेश सरकार ने जिले के व्यापारियों के आढ़त व मजदूरी के लिए 27 करोड़ रुपये के बजट को जारी कर दिया है। सरकार ने गेंहू व सरसों की फसल खरीद कार्य के लिए योजना तैयार कर ली है और इस योजना के अनुसार किसानों के खाते में आढ़तियों के माध्यम से ही फसल का भुगतान किया जाएगा। इतना ही नहीं 20 अप्रैल से गेंहू की खरीद का कार्य शुरु हो जाएगा, जबकि 15 अप्रैल से सरसों की खरीद का कार्य शुरु होगा। अहम पहलू यह है कि किसान मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर 19 अप्रैल तक अपना पंजीकरण करवा सकते है। जानकारी देते हुए विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि इससे व्यापारियों को राहत मिलेगी।योजना के अनुसार 15 अप्रैल से 20 अप्रैत तक 5 दिन के अंदर सरसों की समस्त फसल खरीदी जाएगी और गेंहू की फसल का खरीद कार्य 20 अप्रैल से शुरु होगा। इस फसल को जून माह तक खरीदा जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले उन किसानों की गेंहू की फसल की खरीद होगी जो मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर अपनी फसल का पंजीकरण करवाएंगे। मंडियों में अनाज लेकर पहुंचने वाले किसानों को मास्क और सेनिटाइजर मुहैया करवाने का प्रयास किया जाएगा। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की तरफ से सभी मशीनों का सेनिटाइज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो किसान फसल जितनी देरी से मंडी में लाएंगे, उतना लाभ किसान और आढ़ती को दिया जाएगा ताकि कोरोना के प्रकोप से बचा जा सके। इस सीजन में भी किसानों की फसल एक-एक दाना खरीदा जाएगा, खरीद के समय संसाधनों की व्यवस्था आढ़ती द्वारा करवाई जाएगी। किसानों को गेहूं की पैमेंट गोदाम में माल पहुंचाने के 24 घंटे के अंदर कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।