फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   rain, hail storm, karnal, haryana, wheat crop

बारिश और ओलों से फसलों को नुकसान

Sun, 13 Mar 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/करनाल
ब्यूरो, अमर उजाला/करनाल Updated Sun, 13 Mar 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
rain, hail storm, karnal, haryana, wheat crop
गेहूं - फोटो : अमर उजाला
करनाल में बारिश ने किसानों के चेहरों की रौनक उड़ा दी है। अब किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें हैं। तेज हवा और बारिश से गेहूं की फसलें बिछ गई हैं। वहीं घरौंडा के कुछ गांवों में ओलावृष्टि भी हुई है, जिससे फसलों को भारी नुकसान हुआ है। शनिवार को जिले के सभी कस्बों में बारिश हुई, मौसम विभाग का आंकलन है कि पांच एमएम बारिश हुई है। उधर, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आगामी दिनों में भी बारिश हो सकती है। शनिवार को करनाल, असंध, इंद्री, घरौंडा, नीलोखेड़ी व तरावड़ी समेत अन्य कस्बों में बारिश हुई।
विज्ञापन



हवा व बारिश के कारण जिलेभर में गेहूं की फसल बिछ गई है। वहीं देर रात को घरौंडा के कुछ गावों में ओलावृष्टि हुई, जिससे फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को करनाल में पांच एमएम बारिश हुई है, इससे कोई खास नुकसान नहीं है, लेकिन अगर और बारिश हुई और तेज हवा चली तो फसलों को नुकसान होगा। मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि आगामी चौबीस घंटे में और बारिश की संभावना है। बता दें कि करनाल जिले में 1.72 लाख हेक्टेयेर में गेहूं की फसल लगाई है शनिवार को बारिश के कारण पांच डिग्री तक तापमान नीचे रहा। अधिकतम 24 और न्यूनतम 15 डिग्री सेलल्सियस रहा।
विज्ञापन


 रबी की फसलों पर आसमानी संकट बरकरार
जुंडला।
किसानों की रबी की फसलों पर आसमानी संकट बरकरार है। फिलहाल टलता हुआ नजर नहीं आ रहा है। बार-बार मौसम करवटें बदल रहा है। आसमान पर काले काले बादल मंडरा रहे है। जैसे ही आसमान पर काली घटाएं मडरानें लगती है तो किसानों को पसीना छूटने लगता है। गांव घौघड़ीपुर के राजिंद्र सिंह का कहना है कि अक्सर मौसम का इस तरह का खतरा होली फाग तक बना रहता है। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए रबी की फसल अति महत्वपूर्ण है। क्योंकि इस फसल के ठीक ठाक से पैदावार होंने के बाद ही किसानों का हर तरह से सालाना घरेलू बजट भी तैयार होता है। उन्होंने बताया कि यह भी एक सच्चाई है कि किसान की आषाढ़ की बिगड़ी अगले आषाढ़ में ही संवरती है। कई किसानों का बिगड़ रहे मौसम के बारे में कहना है कि जो करना है वो भगवान ने करना सै इसके आग्यें किसी के हाथ भी तो न अड़ते।
विज्ञापन
विज्ञापन


खराब मौसम से बढ़ी किसानों की चिंता 
निसिंग। खराब मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ गई है। इससे पहले भी किसान विपरित मौसम व धान के कम रेट का खामियाजा भुगत चुके हैं। शुक्रवार देर रात्रि आई तेज हवा व उसके बाद हुई बरसात ने फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया है। किसान रमेश बस्तली, रामपाल, रामकुमार, कर्णसिंह, कुलदीप सिंह, मांगा सिंह, कुलदीप सिंह बब्बर, सोनू, ईश्म सिंह का कहना है कि मौसम के परिवर्तन के कारण किसानों की फसल का नुकसान हुआ है। उन्होंने हुए फसल के नुकसान का मुआवजा देने की सरकार से मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed