फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Learn from Dietician how to create health in lockdown

डायटिशियन से जानें लॉकडाउन में सेहत बनाने के तरीके

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Learn from Dietician how to create health in lockdown
करनाल। लॉकडाउन के इन दिनों में अच्छी डाइट से बेहतर सेहत बना कर घर में रहने का क्यों न फायदा उठाया जाए। डायटिशियन चारु शर्मा के अनुसार दिनचर्या को उचित और डाइट प्लान को रेगुलर व बेहतर बनाना होगा। है कि सही डाइट लें और कुछ खास बातों का ध्यान रखें। अच्छी सेहत के लिए हर तीन घंटे में उचित चीजें खाएं। रात के खाने में धुली हुई डालें लें जिन्हें बनाने से पहले भीगना नहीं पड़ता। सोने से पहले ड्री फ्रूट्स के साथ दूध लें। हमेशा मौसमी सब्जियां और फल खाएं तभी शरीर को इम्यूनिटी मिलेगी। बेमौसमी फल सब्जी का सेवन न करें। किसी बीमारी से परेशान रोगी दो टाइम योगा करें। सुबह और शाम 10-10 मिनट का योगा शरीर के लिए फायदेमंद है डाइबिटीज के मरीज़ मीठा न खाएं। घर पर छत पर ही घूमें। सीढ़ियों पर चढ़ना - उतारना ज़रूर करें। चाय- कॉफी के सेवन से लोगों को मन में संतुष्टि मिलती है और प्रसन्नता होती हैं। जब मन खुश होता है तो बॉडी में हैप्पी हार्मोन्स रिलीज होते हैं। लेकिन जिन्हें एसिडिटी की समस्या है वे खाली पेट चाय न पिएं। पहले कुछ बादाम या बिस्किट खा लें, उसके बाद चाय नुकसान नहीं करेगी। जो बच्चे खाने में नखरे करते थे वे भी इन दिनों केवल घर का खाना खा रहे हैं। उन्हें और स्वस्थ बनाएं। अगर बच्चे दूध नहीं पीते तो दूध से आटा गूंदकर रोटी खिलाएं। इससे दूध का कैल्शियम उनकी बॉडी को मिलेगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed