फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   दोस्त ने दोस्त की गोली मारकर की हत्या

दोस्त ने दोस्त की गोली मारकर की हत्या

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 02:34 PM IST
विज्ञापन
शराब का सेवन करते हुए दो दोस्तों में हुई कहासुनी गोली मारकर की एक दोस्त की हत्या
विज्ञापन
करनाल गांव बल्ला में रात को शराब पीकर एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी और उसके शव को सड़क पर छोड़ कर घर आ गया गश्त के दौरान पुलिस की सीआईए असंध टीम ने मृतक को देखा और उसके परिजनों को सूचना दी फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए असंध भिजवा दिया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बता दे गांव बल्ला निवासी चंदू खेती बाड़ी का काम करता था।आरोप है कि वह शनिवार रात को अपने चार दोस्तों के साथ गांव के पुराने बस स्टैंड पर बैठकर खा पी रहा था। इस दौरान दोस्त टीनू के साथ उसकी कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर टीनू घर गया और घर से बंदूक लाकर अपने दोस्त चंदू पर गोली चला दी। जिसमें एक गोली चंदू के सिर में लगी और दो गोलियां फर्श पर लगी और उसे मृत अवस्था में मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को पकड़ने के लिए तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed