{"_id":"56e0734b4f1c1bf25b8b456a","slug":"kaithal-crime-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण आंदोलन में चोरी, तोड़फोड़ और लूट के तीन मामले दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरक्षण आंदोलन में चोरी, तोड़फोड़ और लूट के तीन मामले दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल
Updated Thu, 10 Mar 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरक्षण आंदोलन में हुई चोरी, तोड़फोड़ व लूट के तीन मामले दर्ज हुए हैं। एक मामला सिविल लाइन पुलिस व दो मामले कलायत पुलिस ने दर्ज किए हैं। पहले मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस को करनाल रोड बाइपास निवासी राम सिंह ने शिकायत में बताया कि 22 फरवरी को कुछ लोगों ने लाठी, डंडे और गंडासी के साथ उसकी दुकान में तोड़फोड़ की।
दुकान से तीन काउंटर, फल व अन्य सामान चुराकर ले गए। उसका करीब 60 हजार रुपये का नुकसान हो गया। एएसआई महाबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरे मामले में कलायत पुलिस को इंद्रजीत ने शिकायत में बताया कि 20 फरवरी की शाम को गांव मटौर निवासी जोरा, पवन, रामगढ़ निवासी कुलदीप, शिमला निवासी लक्की मोर, शोकी हथियारों के साथ उसकी दुकान पर पहुंचे। उन्होंने उसके 40 हजार रुपये लूट लिए और दुकान को आग लगा दी। एएसआई बलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस इंद्रजीत की शिकायत पर आरोपियों पर केस कर जांच शुरू कर दी है।
तीसरे मामले में कलायत पुलिस को दी शिकायत में धीरेंद्र ने बताया कि उसकी कैंची चौक पर मोबाइल की दुकान है। 20 फरवरी को दोपहर करीब दो बजे हथियारों के साथ कुछ लोग वहां पर पहुंचे। उनमें मटोर निवासी गुरमेल, राजेश, कलायत निवासी जितेंद्र उर्फ काला, कमालपुर निवासी मुथु व राजेश भी शामिल थे। आरोपियों ने उसके 40 हजार रुपये लूट लिए और दुकान में तोड़फोड़ कर दी। एएसआई गुरदेव सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।