फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jindnews,hindi news, chunav

तीनों पंचायत समितियों में महिलाओं ने मारी बाजी

Thu, 10 Mar 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
ब्यूरो/अमर उजाला जींद Updated Thu, 10 Mar 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
jindnews,hindi news, chunav
चुनाव - फोटो : bureau
बुधवार को हुए उचाना, अलेवा और पिल्लूखेड़ा पंचायत समिति के चुनाव में महिलाओं के सिर चेयरपर्सन का ताज सजा है। तीनों ही पंचायत समितियों में भाजपा समर्थक उम्मीदवार विजयी हुए।
विज्ञापन

अलेवा को छोड़कर दोनों जगह चुनाव शांतिपूर्ण रहा। यहां कुछ लोगों ने विधायक प्रेमलता द्वारा चुनाव में नाजायज तरीके से दखल देने का आरोप लगाया है। वहीं मतदान के दौरान कई गैर अधिकृत लोगों का भी सदन में रहने का आरोप है।
विज्ञापन

उचाना। खरकभूरा की कविता बनी चेयरपर्सन, सुरबरा के राजेश उप प्रधान पंचायत समिति चेयरपर्सन, वाइस चेयरमैन पद पर भाजपा समर्थक उम्मीदवार विजयी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव के लिए बुलाई गई पंचायत समिति की मीटिंग में सदस्य तय समय पर सुबह दस बजे से पहले ही पहुंचना शुरू हो गए।
चुनाव अधिकारी डीआरओ महेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार होशियार सिंह ने मतदान कराया। सुरक्षा की दृष्टि से तहसील परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। चेयरपर्सन और वाइस चेयरमैन पद के दावेदार उम्मीदवारों के समर्थक भी यहां डटे रहे।
वाइस चेयरमैन पद पर सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति करते हुए सुरबरा गांव के वार्ड नंबर 24 के राजेश को चुन लिया गया। चेयरपर्सन का पद महिला के लिए आरक्षित था, जिसमें चार उम्मीदवार मैदान में रही। चेयरपर्सन पद को लेकर ईवीएम मशीन से चुनाव हुआ।
समिति सदस्यों ने अपने-अपने मत का प्रयोग किया। पद को लेकर खरकभूरा की कविता, बुडायन की सुमन, उचाना खुर्द की रीना, छातर गांव की भतेरी चुनाव मैदान में थी। खरकभूरा की कविता एक तरफा मुकाबले में 16 मतों से जीती। सुमन बुडायन को आठ मत मिले। चेयरपर्सन, वाइस चेयरमैन भाजपा समर्थक है। विधायक प्रेमलता चुनाव प्रक्रिया के दौरान मौजूद रहीं। चेयरपर्सन पद पर सर्वसम्मति नहीं बन पाने पर चार उम्मीदवारों ने फार्म भरें।

विधायक निवास पर एकत्रित हुए सदस्य
चुनाव में शामिल होने से पहले अधिकांश पंचायत समिति सदस्य डूमरखां कलां गांव स्थित विधायक प्रेेमलता के आवास पर पहुंच गए। अधिकांश ब्लॉक समिति सदस्य विधायक प्रेमलता के साथ बस में तहसील कार्यालय पहुंचे।

बांगर में पहली बार ब्लॉक समिति पद को लेकर जीती भाजपा
ब्लॉक समिति चेयरपर्सन, वाइस चेयरमैन पद को लेकर कभी भी भाजपा समर्थक विजयी नहीं हो पाए हैं। केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के भाजपा में जाने के बाद पहली बार जिले में उचाना की सीट पर प्रेमलता ने जीत कर भाजपा का खाता खोला। अब की बार भी भाजपा का ब्लॉक समिति के दोनों पदों पर कब्जा विधायक प्रेमलता के प्रयासों से संभव हुआ।

हार-जीत को भूल कर कराए विकास
विधायक प्रेमलता ने कहा कि चुनाव में एक की जीत होती है। चुनाव के बाद अपने-अपने एरिया में विकास पंचायत प्रतिनिधि कराए। दोनों विजेताओं को जीत पर बधाई देते हुए विधायक ने कहा कि बनने के बाद समान विकास की सोच के तहत काम में रुचि लें। जिले में भाजपा समर्थकों के पदों पर काबिज होने की शुरुआत हो चुकी है। जिला परिषद चेयरपर्सन, वाइस चेयरपर्सन पर भी भाजपा का कब्जा होगा। बेशक विधानसभा चुनाव में चार सीटों पर भाजपा उम्मीदवार चुनाव हार गए हो लेकिन अब सभी ब्लॉक समिति, जिला परिषद पर भाजपा समर्थकों का कब्जा होगा।

एक समान होगा विकास
नवनिर्वाचित चेयरपर्सन कविता श्योकंद ने कहा कि वे पूरे ब्लॉक में एक समान विकास करवाएंगी। सभी वार्डों में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की मुहिम के साथ भी लोगों को जोड़ा जाएगा।

सभी सदस्यों ने जताया विश्वास
वाइस चेयरमैन राजेश सुरबरा ने कहा कि सर्वसम्मति से चुन कर सभी सदस्यों ने जो विश्वास जताया है वो उस पर खरा उतरने का काम करेंगे।

युवा इनेलो जिलाध्यक्ष के साथ हुई नोक-झोंक
युवा इनेलो जिलाध्यक्ष विश्ववीर नंबरदार की पुलिस के साथ नोक-झोंक हो गई। भाजपा के कई समर्थक जो पंचायत समिति के सदस्य नहीं थे, वे मीटिंग के दौरान सदन में अंदर चले गए। इस पर युवा इनेलो जिलाध्यक्ष अंदर जाने लगे तो पुलिस कर्मचारियों ने रोक दिया। इस पर काफी देर तक नोक-झोंक हुई। इसके बाद कुछ लोग चुनाव प्रक्रिया के अंदर जाने लगे तो इनेलो द्वारा ऐतराज किए जाने पर उन्हें प्रक्रिया से बाहर निकाला गया।

उचाना पंचायत समिति का गणित
उम्मीदवार                वार्ड            मत
कविता खरक भूरा        5            16
सुमन बुडायन            20            8
रिना उचाना खुर्द         25            5
भतेरी छातर            12            1

पिंकी देवी बनी चेयरपर्सन व प्रोमिला बनी उप-चेयरपर्सन
 पंचायत समिति के चेयरपर्सन व उप-चेयरपर्सन के पद के लिए बुधवार को बीडीपीओ कार्यालय में चुनाव संपन्न हुआ। पंचायत समिति के रिटर्निंग अधिकारी डॉ. रामप्रताप सिहाग व बीडीपीओ धर्मबीर खर्ब की अध्यक्षता में चुनाव कराया गया।
चुनाव में शामिल होने के लिए 18 में से 14 मेंबर पहुंचे। चुनाव में मौजूद सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से वार्ड नंबर छह से पंचायत समिति सदस्य गांव रजाना कलां निवासी पिंकी देवी को चेयरपर्सन चुन लिया।
जबकि उप-चेयरपर्सन के पद के लिए वार्ड नंबर तीन से प्रोमिला ढाठरथ व वार्ड 13 से वेदपाल ने अपना दावा पेश किया। इसमें प्रोमिला ढाठरथ ने 14 में से नौ वोट हासिल कर जीत हासिल की।
चेयरपर्सन व उप-चेयरपर्सन के पद पर काबिज होने वाली दोनों प्रत्याशी भाजपा समर्थित हैं। चुनाव को मद्देनजर रखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सफीदों के डीएसपी हरेंद्र कुमार, पिल्लूखेड़ा एसएचओ रामनिवास भारी पुलिस बल सहित मौजूद रहे।

भाजपा समर्थकों ने बांटे लड्डू
चेयरपर्सन व उप-चेयरपर्सन की जीत की खुशी में भाजपा समर्थकों ने लड्डू बांटकर खुशी मनाई। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा नेता जवाहर सैनी, मंडलाध्यक्ष राजबीर रोहिला, पंचायत समिति सदस्य प्रेम ङ्क्षसह भी मौजूद रहे।

अलेवा में कमलेश चेयरपर्सन और प्रवीण शर्मा बने उप प्रधान
पंचायत समिति के चेयरपर्सन और उप प्रधान के चुनाव के लिए बुलाई गई पहली ही मीटिंग में सदस्यों ने अपने प्रधान और उप प्रधान का चुनाव कर लिया।
18 में से 15 पंचायत समिति सदस्यों ने वार्ड नंबर चार से कमलेश को चेयरमैन, जबकि वार्ड नंबर 10 से प्रवीन शर्मा को निर्विरोध पंचायत समिति का उप चेयरमैन चुन लिया गया। चुनाव प्रक्रिया अधिकारी डीडीपीओ अरविंद मलिक की देखरेख में हुई। चुनाव प्रक्रिया में तीन पंचायत समिति सदस्यों ने हिस्सा नही लिया।
पंचायत समिति चेयरमैन के चुनाव को लेकर सुबह ही खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय के प्रांगण में ग्रामीणों की गहमा-गहमी शुरू हो गई थी। कार्यालय में चुनाव प्रक्रिया कराने आए डीडीपीओ, बीडीपीओ व अन्य अधिकारी चुनाव प्रक्रिया को लेकर ड्यूटी पर पंचायत समिति सदस्यों के आने का इंतजार कर रहे थे।
पंचायत समिति के चेयरमैन चुनने को लेकर 15 वार्डों के नवनिर्वाचित सदस्य एक निजी स्कूल की बस में सवार होकर लगभग सवा दो बजे खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय पहुंचे। इस दौरान खंड कार्यालय के मेन गेट पर खडे़ सुरक्षा कर्मियों द्वारा पंचायत समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों के अलावा किसी को भी अंदर आने की इजाजत नहीं दी।

चुनाव में उचाना की विधायका का दिखा दबदबा
पंचायत समिति चेयरमैन व वाइस पद के चुनाव में पूरी तरह उचाना से भाजपा की विधायक प्रेमलता का दबदबा देखा गया। चुनाव प्रक्रिया वाले मेन हाल में विधायक के साथ आए कार्यकर्ता के अंदर प्रवेश करने पर कोई पाबंदी नहीं रही। इतना ही नही मेन हाल के मुख्य द्वार पर पुलिस कर्मियों की जगह विधायक के साथ आया एक व्यक्ति आने-जाने वालों से पूछताछ कर रहा था।

चुनाव अधिकारी भी दिखे बेबस
पंचायत समिति चेयरमैन के चुनाव प्रक्रिया में भले ही चुनाव अधिकारी अरविंद मलिक द्वारा चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई गई हो, लेकिन मेन हाल के मुख्य द्वार पर एंट्री करने के मामले में वे कुछ भी कहने से बेबस नजर आए। उन्होंने कहा कि गैर अधिकृत लोग यदि अंदर गए हैं तो यह गलत हुआ है।


विधायक ने बंद कमरे में ली बैठक
भाजपा की विधायक प्रेमलता द्वारा पार्टी से संबंधित सदस्य को पंचायत समिति का चेयरमैन चुनने के लिए अलेवा पुलिस स्टेशन के समीप एक फार्म हाउस के एक बंद कमरे में पंचायत समिति के 15 सदस्यों के साथ एक बैठक की। बैठक में पंचायत समिति सदस्यों के अलावा विधायक के विशेष लोगों को ही अंदर विचार विमर्श के लिए जानकारी थी। विधायिका द्वारा चेयरमैन व उप चेयरमैन चुनने का फैसला बंद कमरे में ही कर लिया गया था।

सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस की : एसएसपी
अलेवा में पंचायत समिति चेयरमैन चुनाव की प्रक्रिया के दौरान पुलिस का कार्य अगर कोई अनजान व्यक्ति गेट सिक्योरिटी का कार्य कर रहा है तो वह बिल्कुल गलत है। इस बारे में अलेवा थाना प्रभारी से बात कर जानकारी ली जाएगी।
एसएसपी अभिषेक जोरवाल

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed