फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   आंदोलनों में जान गंवाने वाले किसानों की याद में गुलकलनी गांव में कार्यक्रम आज

आंदोलनों में जान गंवाने वाले किसानों की याद में गुलकलनी गांव में कार्यक्रम आज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 02:35 PM IST
विज्ञापन
आंदोलनों में जान गंवाने वाले किसानों की याद में गुलकलनी गांव में कार्यक्रम आज
आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते भाकियू नेता रामराजी ढूल - फोटो : Amar Ujala
--किसान नेता राकेश टिकैत करेंगे शिकरत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी जींद। किसान आंदोलनों में जान गंवानें वाले नौगामा खाप के गांवों के किसानों की याद में आज गुलकनी गांव में कार्यक्रम होगा। इसमें किसान नेता राकेश टिकैत भी शिरकत करेंगे। भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रेस प्रवक्ता रामराजी ढुल ने बताया कि २००१ से अब तक हुए किसान आंदोलनों में नौगां गामा खाप के गांवों से १३ किसानों ने अपने प्राणों की आहूति दी हैं। ऐसे में हर साल यहां कार्यक्रम किया जाता है। इस बार नौगामा खाप द्वारा शहीद किसान स्मारक का भी निर्माण किया गया है। यहां उन सभी किसानों की प्रतिमा लगाई जाएंगी, जिन्होंने अपनी जान गंवाई हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरान भविष्य के किसान आंदोलन पर भी चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
जुलाना तहसील कार्यालय पर पहुंचेंगे किसान दूसरी तरफ खरीफ फसलों का मुआवजा देने की मांग को लेकर जुलाना तहसील कार्यालय को ताला लगाने वाले ११ किसानों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ऐसे में किसानों ने जुलाना तहसील पर पहुंच कर विरोध जताने का ऐलान किया है। किसान नेता विक्की ढांडा ने बताया कि जुलाना व आसपास के किसान सीधे जुलाना तहसील पहुंचेंगे, जबकि गुलकनी गांव में कार्यक्रम के बाद किसान जुलाना आएंगे। इसको लेकर किसानों ने रात को गतौली गांव के पास जाम भी लगाया था, लेकिन प्रशासन ने समझाबुझाकर जाम खुलवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed