{"_id":"62964e4194579c137a0d2376","slug":"jind1654017601","type":"story","status":"publish","title_hn":"रधाना गांव से सोमवार रात को भैंस, कटड़ा व झोटा चोरी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
रधाना गांव से सोमवार रात को भैंस, कटड़ा व झोटा चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रधाना गांव से सोमवार रात को भैंस, कटड़ा व झोटा चोरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। रधाना गांव से सोमवार रात को एक पशु बरामदे से एक भैंस, एक कटड़ा व एक झोटा चोरी होने पर सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में रधाना गांव निवासी आशिष ने बताया कि उसने सोमवार रात को अपने पशुओं को पशु बरामदे में बांधा था। इसके बाद रात को लगभग दस बजे वह पशुओं के पास से घर पर सोने के लिए चला गया। जब सुबह तीन बजे उसने पशुओं की संभाल की तो उसके तीन पशु गायब मिले। उसने आसपास के लोगों से भी पशुओं के बारे में पूछताछ की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। सदर थाना प्रभारी दिनेश ने बताया कि पशु चोरी करने के आरोप में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।