{"_id":"627cebf26ec1fe7acb7fcf60","slug":"jind1652354034","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र संगठनों के सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन कर डीसी के नाम सीटीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
छात्र संगठनों के सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन कर डीसी के नाम सीटीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
छात्र संगठनों के सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन कर डीसी के नाम सीटीएमको सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी जींद
शहर के शिक्षण संस्थानों तक बस चलाने की मांग को लेकर विद्यार्थियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय में डीसी के नाम सीटीएम को ज्ञापन सौंपा। सीटीएम राजेश कुमार को ज्ञापन सौंपने के बाद विद्यार्थी डीसी के साथ बैठक करने को अड़ गए, इसके बाद सीटीएम ने पांच विद्यार्थियों की कमेटी बनाकर डीसी के साथ मुलाकात करवाई। विद्यार्थियों ने डीसी से मांग की कि एक तो शहर के सभी शिक्षण संस्थानों तक बस चलवाई जाए और उनमें सभी विद्यार्थियों के निशुल्क पास बनाए जाएं इसके अलावा पिछले महीने शहर के नए बस अड्डे पर विरोध प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थियों पर दर्ज हुए मुकदमों को रद्द किया जाए। विद्यार्थियों ने कहा कि अगर उनकी सभी मांगें पूरी नहीं हुई तो वह अन्य शिक्षण संस्थानों के सभी विद्यार्थियों को साथ लेकर बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे इसकी जिम्मेवारी जिला प्रशासन की होगी ।