फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   सुबह की सैर के लिए निकला व्यक्ति रानी तालाब में गिरा मौत

सुबह की सैर के लिए निकला व्यक्ति रानी तालाब में गिरा मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 02:37 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन
जींद रानी तालाब पर सोमवार सुबह सैर पर निकले व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। शहर थाना पुलिस ने मृतक के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। शहर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रानी तालाब में पर सुबह सैर कर रहे लोगों ने एक व्यक्ति को तालाब में गिरे देखा। लोगों ने व्यक्ति को निकालने की कोशिश की, लेकिन गहराई ज्यादा होने के चलते पानी में उतरने की कोई हिम्मत नहीं कर पाया। लोगों की इसकी सूचना शहर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके कर स्थानीय लोगों की मदद से व्यक्ति को बाहर निकाला और व्यक्ति को सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान इंद्रा बाजार निवासी विजय (62) के रूप में हुई। मृतक विजय के बेटे अमित ने बताया कि उसका पिता काफी समय से बिमार चल रहे थे। सोमवार सुबह मोर्निंग वॉक के लिए रानी तालाब पर आए थे। तभी उन्हें चक्कर आ गया और वो तालाब में जा गिरे, जिससे उसके पिता की मौत हो गई। शहर थाना पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed