फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   ब्राह्मणवास गांव के राजकीय स्कूल को ग्रामीणों ने जड़ा ताला

ब्राह्मणवास गांव के राजकीय स्कूल को ग्रामीणों ने जड़ा ताला

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 02:37 AM IST
विज्ञापन
ब्राह्मणवास गांव के राजकीय स्कूल को ग्रामीणों ने जड़ा ताला
स्कूल के बाहर रोष जताते विद्यार्थी। - फोटो : Amar Ujala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
जुलाना: क्षेत्र के गांव ब्राह्मणवास में ग्रामीणों ने स्टाफ की कमी और अध्यापक के स्कूल में शराब पीकर आने के विरोध में स्कूल को ताला जड़ दिया। ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए रोष प्रकट किया। ग्रामीणों ने कहा जब तक उनकी समस्या का समाधान नही होता वो स्कूल का ताला नही खोलेंगे। राहुल शर्मा, राकेश,रामचंद्र, मोहित, रामकिशन आदि ग्रामीणों का कहना है कि गांव में स्कूल में 6 अध्यापकों की कमी है जिसके चलते बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। स्कूल में दो अध्यापक ऐसे भी हैं जो शराब पीकर स्कूल में आते हैं और पूरा दिन बच्चों को नही पढ़ाते हैं। ग्रामीणों ने स्कूल के मैन गेट को ताला जड़ दिया और बच्चों व स्टाफ 2 घंटे तक धूप में जलते रहे। सूचना पाकर खंड शिक्षा अधिकारी शिवनारायण शर्मा मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की। ग्रामीण महिलाओं ने कहा कि स्कूल में छोटे छोटे बच्चे स्कू ल आते हैं लेकिन दो अध्यापक शराब पीकर स्कूल आते हैं। ऐसे में कैसे उन शराबी अध्यापकों पर विश्वास किया जा सकता है। खंड शिक्षा अधिकारी शिव नारायण शर्मा ने मौलिक शिक्षा अधिकारी से बात की और ग्रामीणों को आस्वासन दिया कि दोनों अध्यपकों की शिकायत लिखित में उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। स्कूल में स्टाफ के लिए विभाग को लिखा जाएगा। इस पर ग्रामीणों ने सहमति जताई और ग्रामीणों ने स्कूल का ताला खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed