फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   जुलाना में एलआईसी एजेंट से मांगी पांच लाख रुपये की रंगदारी

जुलाना में एलआईसी एजेंट से मांगी पांच लाख रुपये की रंगदारी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 06:50 PM IST
विज्ञापन
जुलाना में एलआईसी एजेंट से मांगी पांच लाख रुपये की रंगदारी
विज्ञापन
गेट पर नोटिस चिपकाकर दी जान से मारने की धमकी, पुलिस को दी शिकायत जुलाना: कस्बे के वार्ड 13 में एक एलआईसी एजेंट को किसी अज्ञात बदमाश ने पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। बदमाश ने गेट के बाहर नोटिस चिपकाया है और तीन दिन में पांच लाख रुपये नही देने पर उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी गई है। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
वार्ड 13 निवासी एलआईसी एजेंट काम सिंह ने बताया कि वह आरएमपी चिकित्सक के साथ साथ एलआईसी का एजेंट भी है। वार्ड 13 में ही उसका निवास स्थान है और दुकान भी उसके आगे ही है। शनिवार को रात को वो दुकान को बंद करके गया था, लेकिन रविवार सुबह जैसे ही उसने अपनी दुकान को खोला तो गेट पर एक धमकी भरा नोटिस चिपकाया गया है, जिसमें लिखा गया है कि तीन दिन में घर खाली कर दो और पांच लाख रुपये दो। अगर नही दिए तो उसके बेटे सोनू को गोली मार दी जाएगी। काम सिंह ने इसकी शिकायत डायल 112 पर दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी हुई है। काम सिंह ने पुलिस को शिकायत देकर सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed